फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : groom returned dowry and back to home without bride groom drunk issue came before bihar police

दहेज लौटाकर दूल्हा वापस : दरवाजे पर आई बारात लौटा दी दुल्हन ने, हिसाब भी किया चुकता; क्या थी दूल्हे की खता?

Tue, 30 Apr 2024 04:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Apr 2024 04:40 PM IST
सार

दुल्हन नशेड़ी दूल्हे को देखते ही भड़क गई। फौरन उसने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की वालों ने लड़के को भी बंधन बना लिया।

विज्ञापन
Bihar News : groom returned dowry and back to home without bride groom drunk issue came before bihar police
शादी का सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कटिहार में सज-धज कर तैयार बैठी दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। कारण बस इतना था कि दूल्हा नशे में धुत था। दुल्हन नशेड़ी दूल्हे को देखते ही भड़क गई। फौरन उसने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की वालों ने लड़के को भी बंधन बना लिया। कहा जब तक शादी में खर्च हुए सारे रकम लौटा नहीं देंगे तब तक दूल्हा बंधक बना रहे। अब यह मामला चर्चा में है। 

विज्ञापन


कार में बेसुध पड़ा था दूल्हा
यह पूरा मामला जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुरसेला इलाके की युवती की सगाई भागलपुर के सुल्तानगंज इलाके के आदर्शनगर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। तयशुदा वक्त पर शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी। शादी के लिए दूल्हा बारात के साथ युवती के दरवाजे पर पहुंच भी गया। लेकिन, हंगामा तब पसर गया जब यह बात लड़की वालों को इस बात की जानकारी मिली थी कि दूल्हा नशे में धुत्त है। इतना ही नहीं वह कार में बेसुध पड़ा हुआ था। यह देख लड़की वाले हैरान रह गए। दुल्हन को जानकारी मिली तो उसने फौरन शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


दोस्तों ने नशील पदार्थ खिला दिया था
इसके बाद लड़की वालों ने शादी नहीं करवाने का फैसला लिया। लड़के वालों ने कहा कि लड़के को तब तक जाने नहीं दिया जब तक उनलोगों ने दहेज की रकम के साथ सामान और शादी की तैयारी में हुए खर्च न लौटा दे। घटना के बाद दूल्हा ने कहा कि वह नशा नहीं करता है। न ही शराब पीता है। उसके दोस्तों ने गाड़ी में ही कुछ नशील पदार्थ खिला दिया था। इस कारण उसकी ऐसी हालत हो गई। यह सब देख लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। अब वह भी शादी नहीं करेगा। लड़की वालों ने बंधक बनाकर रख लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed