{"_id":"6548b6a5ae7d615ff90c0fd3","slug":"bihar-news-girl-created-ruckus-in-sp-office-after-marriage-in-darbhanga-love-affairs-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : यह कई लड़की के साथ कर चुका, मेरा बच्चा ठहर गया तो...; इश्क, निकाह और फिर दूरियों की कहानी सुना रही वह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : यह कई लड़की के साथ कर चुका, मेरा बच्चा ठहर गया तो...; इश्क, निकाह और फिर दूरियों की कहानी सुना रही वह
Mon, 06 Nov 2023 03:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 06 Nov 2023 03:19 PM IST
सार
Bihar : प्रेम प्रसंग के बाद पंचायत के द्वारा किसी तरह शादी संपन्न हुई, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि लड़की अपने पति को जबरन खींचते हुए एसपी कार्यालय ले आई और जमकर हंगामा किया। पूछने पर लड़की ने जो बताया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में हंगामा करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के एसएसपी कार्यालय परिसर में एक लड़की ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हंगामा कर रही लड़की का कहना है कि उसका असरार अली के साथ कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। असगर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध भी बनाया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई लेकिन फिर झूठ सच बोलकर असगर ने उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात कराने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। तब मामला परिजनों तक पहुँच गया। इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद 22 मार्च को दोनों की शादी परिवार वालो की मौजूदगी में दरभंगा के मदरसा हमीदिया में करा दिया गया, लेकिन लड़के वालों ने लड़की को मायके में ही छोड़ दिया। उसे आज तक ससुराल नहीं ले गये।
विज्ञापन
पुलिस को बताया हंगामा का कारण
हसिबा खातून ने बताया कि असरार अली के साथ मेरा कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान मैं गर्भवती हो गई। दबाब देने पर लड़के वालों ने हमारी शादी 22 मार्च 23 को किला घाट के हमिदया मदरसा में करवा दिया। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद लड़का या उसके परिजनों ने हमें माय्ल्के में ही छोड़ दिया और ससुराल नहीं ले गये। उसने कहा कि मैं फिलहाल अपने मायके में ही रह रही थी। बाद में मुझे पता चला कि असगर का अन्य कई लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा है। वह अन्य कई लड़कियों का भविष्य खराब कर चुका है। आज अचानक मैंने इसे एक लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और पकड़कर इसको मैं पुलिस के हवाले करने लेकर आई हूं।
विज्ञापन
आरोपी पति को भेजा जेल
घटना के संबंध में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहाँ ने बताया कि एसएसपी कार्यालय में हंगामा कर पति को पत्नी के द्वारा थाना पर लाये जाने के बाद उससे पूछ ताछ की जा रही है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 22 मार्च हुई थी लेकिन उसके पति और ससुराल वाले उसे रखने को तैयार नही हैं। महिला थानाध्य्क्स ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन