{"_id":"677a608f82e18663c3063d7a","slug":"bihar-news-giriraj-singh-attacks-lalu-tejashwi-nitish-kumar-nda-bihar-politics-local-news-updates-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : 'नीतीश कुमार ने लालू को तमाचा जड़ा है'- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्यों कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : 'नीतीश कुमार ने लालू को तमाचा जड़ा है'- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्यों कही यह बात
Sun, 05 Jan 2025 04:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 05 Jan 2025 04:06 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने लालू जी को बता दिया है कि अब उन्हें बिहार में जंगलराज नहीं चाहिए। लूटपाट, डर, अपराध वाला लालू जी का राज नहीं चाहिये, यह लोगों ने तय कर लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से लालू-राबड़ी राज पर हमला बोला है तब से बिहार के सियासी गलियारे में सियासत गरमा गई है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। इसलिए बाप-बेटे दोनों मिलकर छक्का-पंजा की चाल चल रहे हैं।
जनता को बिहार में जंगल राज नहीं चाहिए
गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपना रुख स्पष्ट कर उनके मुंह पर कड़ा तमाचा जड़ा है। बिहार की जनता ने लालू जी को बता दिया है कि अब उन्हें बिहार में जंगलराज नहीं चाहिए। लूटपाट, डर, अपराध वाला लालू जी का राज नहीं चाहिये, यह लोगों ने तय कर लिया है। लालू प्रसाद हार के डर से नीतीश कुमार के आगे फिर से घुटना टेकने को तैयार हैं। वहीं प्रशांत किशोर के आमरण अनशन के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता सबको देख रही है। आने वाले समय में जनता सबको जवाब देगी।
विज्ञापन
जानिए, सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा था
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार दोपहर स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में ही रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऑफर का भी संदेश के जरिए जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि हम दो बार गलती से उनलोगों के साथ चले गये थे लेकिन अब उनको छोड़कर इधर आ गये हैं। अब पुराने साथियों के साथ ही है। उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। महिलाओं के लिए भी कोई काम नहीं किया। शाम होने के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। 2005 के बाद हमलोगों ने काफी काम किया। सबके विकास के लिए काम किया। हमलोगों ने हिन्दू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, दलित-महादलित समेत सभी वर्गों के काम किया।