फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar targets Lalu Yadav and RJD, Pragati Yatra, NDA, JDU, BJP, Muzaffarpur

Bihar: प्रगति यात्रा पर निकले सीएम नीतीश का लालू-राबड़ी शासन पर हमला, पूछा- उनके समय कोई रात में निकलता था?

Sun, 05 Jan 2025 03:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले महिलाओं की कैसी स्थिति थी? जब हमलोगों ने काम किया तो आज कितनी अच्छी स्थिति में महिलाएं आ गई हैं? यह सभी लोग देख रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar targets Lalu Yadav and RJD, Pragati Yatra, NDA, JDU, BJP, Muzaffarpur
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में ही रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऑफर का भी संदेश के जरिए जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि हम दो बार गलती से उनलोगों के साथ चले गये थे लेकिन अब उनको छोड़कर इधर आ गये हैं। अब पुराने साथियों के साथ ही है। उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। महिलाओं के लिए भी कोई काम नहीं किया। शाम होने के बाद कोई घर से निकलता था? 2005 के बाद हमलोगों ने काफी काम किया। सबके विकास के लिए काम किया। हमलोगों ने हिन्दू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, दलित-महादलित समेत सभी वर्गों के काम किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


लालू राबड़ी राज की दिलाई याद
सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी सभी जानते हैं। शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। उनलोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। जबसे हमलोगों की सरकार आयी महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए गए, जिसके फलस्वरुप आज काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हमलोगों ने स्वयं सहायता समूह का गठन किया उसे नाम दिया 'जीविका'। जीविका समूह से जुड़नेवाली महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है। आप देख रहे हैं जीविका दीदियां कितना अच्छा काम कर रही हैं। बिहार में जीविका अच्छा काम करने लगी तो उस समय की केंद्र सरकार ने इसकी सराहना की और उसी की तर्ज पर 'आजीविका' नाम देकर पूरे देश में इसे चलाया। जीविका दीदियों को जिन चीजों की जरुरत होती है हमलोग उसे पूरा करते है। जीविका दीदियों को हमलोग आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य के विकास के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि यह सब बातें सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा के दौरान कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार करोड़ की योजना की सीएम नीतीश ने दी सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर जिले को 45140.12 लाख (451 करोड़ 40 लाख) रुपये की सौगात दी है। 76 योजनाओं से संबंधित शिलापट्टों का अनावरण कर उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। इनमें 9405.46 लाख रुपये की लागत से 51 योजनाओं का उद्घाटन, 24590.31 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास एवं 11144.35 लाख रुपये की लागत से 2 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed