फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gang rape of 15 year old girl in Sheikhpura; The brutes picked him up from outside the house

Bihar News: 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप; घर के बाहर से दरिंदों ने उठाया, नदी किनारे ले जाकर किया गंदा काम

Wed, 20 Nov 2024 05:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 और पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Gang rape of 15 year old girl in Sheikhpura; The brutes picked him up from outside the house
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शेखपुरा जिला अंतर्गत कोसुंभा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अपने घर के बाहर बैठी एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पड़ोस के ही दो मनचले युवकों ने बलपूर्वक उसे उठाकर अपने साथ गांव के नदी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने स्थानीय महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी की पहचान सतीश मांझी और नेतू मांझी के रूप में की गई है। जबकि पीड़िता को पुलिस निगरानी में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है।
विज्ञापन

 
घर के बाहर से दो मनचलों ने उठाया
महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि मंगलवार की रात पीड़िता अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस के ही दो मनचले युवकों ने बलपूर्वक उसे उठाकर अपने साथ गांव के नदी के किनारे ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर वापस लौटी किशोरी ने घटना के बारे में पूरी जानकारी अपने मां बाप को दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने कोसुंभा थाना पहुंचे। जहां थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह की सहायता से महिला थाना पुलिस छापेमारी कर घटना में शामिल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 और पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed