फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Araria News : Bihar Police ASI Mob Lynching During Raid in Fulkaha Araria

Mob Lynching in Bihar : छापेमारी के दौरान दारोगा की पीट-पीटकर हत्या, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे

Thu, 13 Mar 2025 07:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Mar 2025 07:36 AM IST
सार

Araria Bihar News : बिहार के सीमावर्ती और छोटे जिले अररिया से इस समय एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां छापेमारी के लिए पहुंचे एक ASI की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News : Araria News : Bihar Police ASI Mob Lynching During Raid in Fulkaha Araria
साथी की मौत के बाद सदमे में पुलिसकमी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के अररिया में इस बार एक पुलिसकर्मी को पीट-पीट कर मार दिए जाने की खबर सामने आ रही है। प्राथमिक सूचना में बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान उनपर यह हमला हुआ। मृतक 2007 बैच के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन थे। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार की रात यह घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान उनसे हाथापाई हुई थी और गिर जाने पर चोट से मौत की जानकारी है। राजीव रंजन फुलकाहा थाना क्षेत्र मानिकपुर में  फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बच गईं भाजपा की महिला विधायक
विज्ञापन


वारंटी को गिरफ्तार करने के दौरान झड़प
फारबिसगंज के एसडीपीओ के अनुसार वह एक केस में वारंटी को गिरफ्तार करने गए थे। इसी दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए वारंटी के पक्ष के लोगों से पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई। इसी झड़प के दौरान राजीव घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें फारबिसगंज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की पूरी वजह सामने आएगी। इस घटना से पुलिसकर्मियों में शोक है। राजीव मुंगेर के रहने वाले थे। उनके घर तक सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Araria News : Bihar Police ASI Mob Lynching During Raid in Fulkaha Araria
मृतक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

शराब के मामले में सबसे ज्यादा मुठभेड़
बिहार के अररिया में यह घटना अपराध के किसी मामले में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ हुई है। पिछले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा पुलिस पर हमले शराब तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई है। शराब तस्करों को रोकने के प्रयास में थानाध्यक्ष तक की हत्याएं हो चुकी हैं। हिट एंड रन जैसे केस भी कई बार सामने आ चुके हैं। राजधानी पटना तक में ऐसा कई बार हो चुका है। हत्या और बड़े वारदातों के दबंग आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। नए डीजीपी विनय कुमार इस मामले में लगातार सख्ती दिखा रहे हैं और ऐसी कई घटनाओं के बाद पुलिस की ज्यादा बड़ी कार्रवाई भी सामने आ चुकी है।

बदमाश को पकड़ने लक्ष्मीपुर गए थे
इस मामले में अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि दारोगा राजीव बदमाश को पकड़ने लक्ष्मीपुर गए थे। इस दौरान बदमाश को बचा रहे ग्रामीणों की राजीव से हाथापाई हो गई। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने दारोगा राजीव पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी होकर गिर गए। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed