{"_id":"65cbad2437794924dd09298d","slug":"bihar-news-friend-got-a-friend-killed-in-bhojpur-made-a-deal-for-two-lakhs-rupee-bihar-police-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दोस्त ने करवा दी दोस्त की हत्या, दो लाख में किया था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दोस्त ने करवा दी दोस्त की हत्या, दो लाख में किया था सौदा
Tue, 13 Feb 2024 11:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:25 PM IST
सार
Bihar police : जिगरी दोस्त ही जब बन जाय जान का दुश्मन। कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक दोस्त ने हमेशा अपने साथ रहने वाले दोस्त की हत्या के लिए शार्प शूटर को दो लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। मामला अब खुला।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सुपारी देने वाला दोस्त और शूटर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोजपुर में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त के नाम दो लाख रुपए की सुपारी देकर शार्प शूटरों के हाथों उसे गोलियों से छलनी करवा दिया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार स्थित चरपुलवा निवासी अंगद यादव थे। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी की दोपहर को किसी ने उसे घर से फोन कर शोभी डुमरा गांव बुलाया और फिर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानिए कौन हैं आरोपी
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद आरा सदर एसडीपीओ परिचय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए सुपारी देने वाले दोस्त और घटना को अंजाम देने में शामिल शार्प शूटर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव निवासी और वर्तमान में गांधी नगर में रहने वाले विशाल सिंह और कृष्णागढ़ ओपी के घांघर गांव निवासी पिकूल सिंह शामिल हैं। इस बात की जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताई हत्या की वजह
मृतक के आरोपी दोस्त विशाल सिंह ने पुलिस को बताया कि अंगद सिंह के पास उसका लाखों रुपए का लेन-देन का बकाया था, जिसे बार-बार मृतक अंगद द्वारा मांगा जा रहा था। इसी विवाद को लेकर उसने अपने दोस्त अंगद की हत्या की साजिश रचते हुए सुपारी किलर्स को दो लाख रुपए देने की बात कही थी। इसके लिए विशाल ने उन शूटरों को एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपए दिये और फिर अंगद यादव के हत्या की साजिश रच डाली। योजना के अनुसार 4 फरवरी को अंगद यादव को कॉल कर शोभी डुमरा गांव के पास बुलाया। अंगद के वहां आते ही पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में अंगद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन