{"_id":"656476e161f1de61830d8165","slug":"bihar-news-four-friends-had-consumed-poison-two-died-in-the-hospital-condition-of-two-was-critical-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चार सहेलियों ने खाया था जहर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर; कारण नहीं बता रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चार सहेलियों ने खाया था जहर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर; कारण नहीं बता रहे परिजन
Mon, 27 Nov 2023 04:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 27 Nov 2023 04:30 PM IST
सार
चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, इसकी जानकारी परिजन भी अभी तक नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के संडा बाजार में रविवार की देर शाम आपस में विवाद होने के बाद चार सहेलियों द्वारा जहर खा ली थी। इस घटना में अबतक दो की मौत हो गई है। वहीं दो अभी भी जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। मामले में एक युवती लक्की की मौत बेहतर इलाज के लिए गया ले जाए जाने के दौरान रास्ते में रविवार रात ही हो गई थी। एक और लड़की नंदिनी कुमारी (20) ने सोमवार को इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य सहेलियों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि औरंगाबाद के अम्बा थाना क्षेत्र के संडा बाजार में रविवार को शाम करीब 5 बजे चार सहेलियों ने किसी बात को लेकर आपस में विवाद होने के बाद एक साथ सल्फास (जहर) खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। आननफानन में चारों को परिजनों ने इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया था, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया था। चारों युवतियों में दो सगी बहने हैं। मामले में पुलिस अपनी भी कारण तक नहीं पहुंच पाई है। चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, इसकी जानकारी परिजन भी अभी तक नहीं दे रहे है। पुलिस और परिजन दोनों ही कह रहे हैं कि किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होने के बाद ही चारों ने एक साथ जहर खाया है। चारों युवतियों की उम्र (18 से 20) बताई गई। चारों आपस में सहेली है।
विज्ञापन
जहर खाने के मामले में अबतक दो की मौत हो गई
औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. अमानुल्लाह खां ने बताया कि चार युवतियों द्वारा जहर खाने के मामले में अबतक दो की मौत हो गई है। मरने वालों में लक्की और नंदिनी शामिल है। अभी दो युवतियों का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अप्रैल 2022 में भी हुई थी ऐसी ही घटना-इसके पहले अप्रैल 2022 में भी औरंगाबाद के रफीगंज के कासमा थाना के चिरैला गांव से अजब प्रेम की गजब कहानी उजागर हुई थी। इस मामले में भी एक साथ 6 सहेलियों ने जहर खा लिया था। जहर खाने से 4 किशोरियों की मौत हो गई थी। उस वक्त कहा गया था कि प्यार में असफल एक किशोरी के जहर खाने के बाद पांच और सहेलियों ने जहर खा लिया था, जिनमें चार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एक लड़की का प्रेम अपने भाई के साले के साथ था
मामले में प्यार और फिर इनकार की बात सामने आई थी। मरने वाली एक लड़की का प्रेम अपने भाई के साले के साथ था। उसने अपनी सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की थी, लेकिन लड़का इनकार कर गया था। प्रेमी द्वारा इनकार के बाद जब सभी सहेलियां अपने गांव आई तो देखा कि वह लड़की, जो लड़के से प्रेम करती थी उसने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया है। इसे देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सब ने भी बारी-बारी से जहर खा लिया था। इसके बाद तीन सहेलियों की मौत हो गयी जबकि चौथी सहेली ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में दम तोड़ दिया था।