फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former MP Anand Mohan targeted RJD party in sitamadhi, gave advice to Congress,lovely anand,thakur

Bihar News : ठाकुर राजद पर बरसे, वाम और कांग्रेस को दी नसीहत,कहा- पहले और अब का अपना समय देख लें

Wed, 27 Mar 2024 11:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Mar 2024 11:48 PM IST
सार

Bihar : अभी फैसला हुआ नहीं और एक पार्टी अपना सिंबल बांट रही, नस-नस में अराजकता भरा हुआ है, कांग्रेस को राजद से पिंड छुड़ा लेनी चाहिए। तानाशाही है, और वह जब-जब मजबूत होता है बिहार भयाक्रांत हो जाता है।

विज्ञापन
Bihar News: Former MP Anand Mohan targeted RJD party in sitamadhi, gave advice to Congress,lovely anand,thakur
पूर्व सांसद आनंद मोहन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

टिकट मिलने के बाद पहली बार शिवहर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर बरसे । पप्पू यादव को पूर्णिया से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजद का नाम लिए बगैर कहा कि महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर अभी फैसला हुआ नहीं है और एक पार्टी अपना सिंबल बांट रही है। दूसरे लोग टकटकी लगा रहे हैं कि हमारा क्या होगा। एक व्यक्ति अपने पार्टी को मर्ज करता है और कहता है कि मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया। पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार के एक पार्टी के नस-नस में अराजकता भरा हुआ है। तानाशाही है, और वह जब-जब मजबूत होता है बिहार भयाक्रांत हो जाता है।

विज्ञापन


वाम दल और कांग्रेस को दी नसीहत
आनंद मोहन ने वाम दल और कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि दोनों दलों को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि हमारी स्थिति पूर्व में कैसी थी और अब लालू जी के साथ आने के बाद क्या हो गई है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें लालू की पार्टी से पिंड छुड़ा लेना चाहिए।
विज्ञापन


गुरूवार को एनडीए की समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगी लवली
शिवहर संसदीय क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार लवली आनंद की जीत सुनिश्चित कराने के लिए एनडीए के सभी घटक दल के जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की गई। इस दौरान एनडीए के नेताओं ने एक स्वर से कहा कि शिवहर सीट पर जदयू की जीत सुनिश्चित है। गुरूवार को एनडीए की समन्वय समिति की बैठक में भाजपा और जदयू के कई मंत्री शामिल होंगे। साथ ही हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश स्तर के नेता चुनावी शंखनाद करेंगे। आनंद मोहन ने कहा कि शिवहर में कल पूर्व सांसद लवली आंनद संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करेगी। तत्पश्चात एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत अभिवादन का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed