{"_id":"67407f1c5fc8a0ec510a65ed","slug":"bihar-news-five-ips-officers-allotted-begusarai-muzaffarpur-darbhanga-saran-vaishali-districts-take-charge-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Officer : भारतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों को ASP बनाने से पहले कहां मिली पोस्टिंग, सात महीने की पदस्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Officer : भारतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों को ASP बनाने से पहले कहां मिली पोस्टिंग, सात महीने की पदस्थापना
Fri, 22 Nov 2024 06:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:25 PM IST
सार
Bihar : ट्रेनिंग करने के बाद पांच आईपीएस अधिकारियों को पहली जिम्मेदारी मिली है। इन पांच पदाधिकारियों में चार पदाधिकारी 2022 बैच के हैं, जबकि एक पदाधिकारी 2023 बैच के हैं।
विज्ञापन
डीजीपी आलोक राज
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
76 आर०आर० बैच के भारतीय पुलिस सेवा के पांच पदाधिकारी को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित किया गया है। ये सभी पदाधिकारी जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए 27 अक्टूबर 2024 को राज्य में योगदान दिया गया था। इन पाँच पदाधिकारियों में चार पदाधिकारी 2022 बैच के हैं, जबकि एक पदाधिकारी 2023 बैच के हैं।
विज्ञापन
जानिये कौन पदाधिकारी किस जिले की संभालेंगे जिम्मेदारी
2022 बैच की आईपीएस अधिकारी शैलजा को वैशाली जिले की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट एंड स्टीफन कॉलेज से इतिहास विषय से स्नातक किया है। 2022 बैच के ही आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार को सारण जिले की जिम्मेदारी मिली है। वह पटना से बी.टेक किया है। आईपीएस अधिकारी गरिमा को मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। आईपीएस अधिकारी साक्षी को बेगूसराय जिले की जिम्मेदारी मिली है। 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा दरभंगा की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है।
विज्ञापन
जानिए कहाँ और कब तक लेनी है ट्रेनिंग
आईपीएस अधिकारी शैलजा, संकेत कुमार, गरिमा, साक्षी और कोमल मीणा का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण 29 सप्ताह यानी लगभग 07 महीने का होगा। फिर पुनः नौ सप्ताह यानी लगभग दो महीने के लिए फेज -2 के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद जायेंगे एवं वापस होने पर पुनः सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में पदस्थापन किया जाएगा।
विज्ञापन