फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Firing between police and criminal in Munger: One criminal shot in the leg: Crime News In Hindi

Bihar: मुंगेर में मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग; मासूम पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी को पुलिस ने मारी गोली

Fri, 21 Feb 2025 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Feb 2025 10:10 AM IST
सार

Munger News: एसपी ने कहा कि पिछले कई दिनों से पुलिस नीतीश कुमार की तलाश कर रही थी। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो उसने गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Firing between police and criminal in Munger: One criminal shot in the leg: Crime News In Hindi
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पिछले कई दिनों से फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि इस अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अपराधी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी भी की। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली अपराधी के पैर में लगी। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रही है। अपरधी की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


इधर, मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद खुद ही इस मामले को देख रहे हैं। संबंधित थानाध्यक्ष को आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा कि पिछले कई दिनों से पुलिस नीतीश कुमार की तलाश कर रही थी। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो उसने गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालात सामान्य है।
विज्ञापन


पुलिस ने चंगुल से भाग निकला था नीतीश
दरअसल, मुंगेर पुलिस आठ जनवरी से नीतीश की तलाश कर रही थी। उसका पूरा परिवार घर बंद कर फरार हो गया था। इसी बीच गुरुवार की शाम उसे पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस की टीम ने उसे धरहरा थाने को सुपुर्द कर दिया। लेकिन, गुरुवार रात नीतीश थाना से फरार हो गया। इसके बाद एसपी ने किसी भी तरह उसकी गिरफ्तारी कर निर्देश दिया। कई थानों की पुलिस रात भर नीतीश की तलाश में छापेमारी करती रही। शुक्रवार अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वह थाना क्षेत्र के मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख नीतीश ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसी दौरान एक गोली नीतीश के पैर में लगी। वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरेट लाने से मना करने पर बच्चे को मारी थी गोली
नीतीश कुमार पर आरोप है कि उसने सात फरवरी को आठ साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया था। कारण बस इतना था कि बच्चे अंशु कुमार ने सिगरेट लाने से मना कर दिया था। इतनी से बात पर नीतीश ने अंशु के सिर में गोली मार दी थी। उसकी हालत गंभीर थी। गोली लगने से दायें आंख का कुछ हिस्सा बाहर निकल गया। इसके बाद अंशु के परिजनों ने न्याय की गुहाल लगाई। तब से ही पुलिस नीतीश की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed