{"_id":"6437ba2ad71ebb0d3d02d558","slug":"bihar-news-fire-broke-out-sand-loaded-truck-in-jamui-driver-and-assistant-saved-their-lives-by-jumping-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमुई में बालू लोडेडे ट्रक में लगी आग, चालक और उपचालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमुई में बालू लोडेडे ट्रक में लगी आग, चालक और उपचालक ने कूदकर बचाई जान
Thu, 13 Apr 2023 01:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:45 PM IST
सार
बिहार के जमुई जिले में बालू लोडेडे एक ट्रक में गुरुवार को अचानक आग लग गई। चालक और उपचालक ट्रक में से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाए। आग लगने की सूचना वहां मौजूद ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की दी।
विज्ञापन
बालू लोडेडे ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई में झाझा थाना क्षेत्र के दुअरपहरी लालवैरो मुख्य मार्ग स्थित पैरगाहा महतो टोला के समीप गुरुवार को बालू लोडेड छह चक्का मिनी ट्रक में आग लगने से धू-धू कर जलने लगा। हालांकि, चालक और उपचालक किसी तरह से अपनी जान कूदकर बचाए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, ट्रक को धू-धू कर जलता देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक छह चक्का मिनी ट्रक में बालू लोडकर सोनो से तारापुर जा रहा था। जैसे ही पैरगाहा महतो टोला के पास पहुंचा, तभी ट्रक के तार वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी से आग विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रक के करीब जाना मुश्किल हो रहा था। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बहरहाल, घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
इधर, ग्रामीणों ने बताया कि तेज धूप के कारण भी अक्सर ऐसी घटना होती हैं। क्योंकि बालू की ढूलाई में दिन-रात वाहनों को चलाया जा रहा है, जिससे वाहनों का इंजन गर्म हो जाता है और उसका असर तार वायरिंग पर होता है। इसके कारण शॉर्ट-सर्किट होने की संभावना रहती है।