Bihar News : पप्पू यादव और शकील अहमद सहित कई लोगों पर FIR, रेल परिचालन और यातायात में व्यवधान करने का है आरोप
Bihar Bandh : पटना जिला प्रशासन ने पप्पू यादव और शकील अहमद सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें नरेल प्रशासन ने भी FIR किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब जिला प्रशासन और रेलवे ने किया प्राथमिकी दर्ज
जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि आज कुछ संगठनों ने बीपीएससी परीक्षा एवं अन्य मांगों को लेकर चक्का जाम का आह्वान किया था। इस दौरान पटना ज़िले में दो जगहों पर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई। सचिवालय रेलवे हाल्ट पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने लगभग 40 समर्थकों के साथ रेल परिचालन को बाधित किया। इसके बाद जुलूस निकाल कर आर ब्लॉक फ़्लाईओवर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क यातायात में व्यवधान डाला गया। रेल और सड़क यातायात को बाधित करने, अनधिकृत रूप से जुलूस निकालने तथा लोक व्यवस्था को भंग करने के कारण पप्पू यादव तथा उनके समर्थकों के विरूद्ध जीआरपी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कांग्रेस नेता शकील अहमद खाँ और महबूब आलम सहित कई पर प्राथमिकी दर्ज
इसी मुद्दे पर वामपंथी दलों और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस भी अपने छात्र संघ के प्रतिनिधियों के साथ लगभग 150 की संख्या में कारगिल चौक से लेकर जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा तक जुलूस निकाल कर यातायात बाधित किया। जिला प्रशासन ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनके समर्थकों ने इस दौरान हुड़दंग भी किया। इस वजह से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़क को जानबूझकर जाम कर यातायात को बाधित करने और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में कांग्रेस नेता शकील अहमद खाँ, महबूब आलम, गोपाल रविदास, संदीप सौरभ, सुर्यकांत पासवान, सत्यदेव राम, अजीत कुशवाहा, सत्येन्द्र यादव, श्रीप्रकाश रंजन, अमरजीत कुशवाहा सहित अज्ञात कई लोगों के विरूद्ध कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।