फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fierce fire broke out in Patna's Sainik Canteen, goods worth 40 lakh burnt to ashes; short circuit

Bihar News : पटना में सैनिक कैंटीन में लगी भीषण आग, 40 लाख की संपत्ति जलकर राख; इस कारण हुआ ऐसा

Wed, 16 Aug 2023 04:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Aug 2023 04:10 PM IST
सार

Patna News : फायर ब्रिगेड की टीम ने दमकल की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच कैंटीन में रखे गए 40 लाख रुपए से अधिक के सामान जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Fierce fire broke out in Patna's Sainik Canteen, goods worth 40 lakh burnt to ashes; short circuit
सैनिक कैंटिंन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक सैनिक कैंटीन में भीषण आग लग गई। इसमें 40 लाख की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। घटना गौरीचक थाना अंतर्गत लंका कछुआरा पावर ग्रिड के नजदीक मंगलवार की देर रात अचानक सैनिक कैंटीन में आग लग गयी। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आननफानन में लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। सूचना मिलते ही गौरीचक थाने ने अग्निशमन की टीम को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दमकल की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच कैंटीन में रखे गए 40 लाख रुपए से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बैंक से लोन लेकर खोला था सैनिक कैंटीन
मामले में कैंटीन के मालिक शिवकुमार सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। पटना के गौरीचक में अपनी पत्नी के नाम उन्होंने बैंक से लोन लेकर सैनिक कैंटीन खोला था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की आधी रात लगभग 2:30 बजे के आसपास अचानक कैंटीन से धुआं निकलते हुए देखकर वह अपने घर की छत से उतरकर नीचे आए। इस बीच उन्होंने देखा कि उनके कैंटीन में तेजी से आग लग रही है। आननफानन में उन्होंने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी।
विज्ञापन


घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
बताया जा रहा है कि गौरीचक थाने और अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शिव कुमार सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर रखे गए हैं टीवी, वाशिंग मशीन, पंखा, कॉस्मेटिक सामान सभी जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस आग लगी में उनके दुकान में रखी गयी लगभग 40 लाख रुपए से अधिक के समान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद उन्होंने गौरीचक थाने में लिखित आवेदन दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed