{"_id":"685bc2b5aaf268b99b058582","slug":"bihar-news-fake-police-inspector-arrested-in-patna-liquor-smuggling-liquor-ban-crime-news-updates-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब ले जा रहा था नकली दरोगा, उत्पाद विभाग की टीम ने खेप के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब ले जा रहा था नकली दरोगा, उत्पाद विभाग की टीम ने खेप के साथ पकड़ा
Wed, 25 Jun 2025 03:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 25 Jun 2025 03:04 PM IST
सार
Bihar Police: छपरा निवासी रवि किशन नकली दरोगा बनकर शराब की खेप लेकर जा रहा था। नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार को जांच के लिए रोका। आगे जो हुआ वह हैरान करने वाला था।
विज्ञापन
शराब का तस्कर निकला नकली दरोगा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नकली दरोगा को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वह कार में पुलिस लिखा हुआ स्टीकर लगाकर शराब की खेप लेकर पटना आ रहा था। मंगलवार को अगमकुंआ थाना क्षेत्र नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास से उत्पाद व मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। कार से जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब को जब्त किया।
पुलिस की वर्दी पहनकर चकमा देने फिराक में था
टीम ने गाड़ी में बैठे एक नकली दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। वहीं कार से टीम ने 199 लीटर शराब को बरामद किया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक नकली दरोगा बनकर तस्करी कर रहा था। उसकी पहचान छपरा निवासी रवि किशन और उसके चालक की पहचान मनेर निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई।
शादी के आठ दिन बाद ही नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, चार लाख रुपये नकद और जेवर भी ले गई
विज्ञापन
कार से एक लाख 75 हजार रुपये की शराब बरामद हुई
उत्पाद व मद्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि ग़ुप्त सूचना मिली कि उजले रंग की कार से शराब की डिलवरी की जानी है। इस सूचना के आधार पर मद्य निषेध के निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मद्य विभाग की टीम ने एक उजले कार को पकड़ा। कार से टीम ने सर्च के दौरान 1105 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। कार पर पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ था। जब्त शराब 199 लीटर है। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 75 हजार रुपए के करीब है। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि पकडे गये वर्दी पहने नकली दारोगा भोजपुर से भी वर्दी के साथ शराब तस्करी के मामले में पहले जेल जा चुका है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन