फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: newly married woman fled with her lover taking four lakh rupees Just eight days after marriage

Bihar News: शादी के आठ दिन बाद ही नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, चार लाख रुपये नकद और जेवर भी ले गई

Wed, 25 Jun 2025 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 02:48 PM IST
सार

Bihar: फुलवरिया थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: newly married woman fled with her lover taking four lakh rupees Just eight days after marriage
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज आठ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। नवविवाहिता चूड़ी खरीदने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन

मामले में पीड़ित पति ने फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ न सिर्फ घर से भाग गई, बल्कि साथ में लगभग चार लाख रुपये नकद और इतने ही कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर चली गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर गांव निवासी मंटू बैठा की शादी हाल ही में 5 जून को मीरगंज थाना क्षेत्र के बुधन बैठा की पुत्री चुलबुली के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी। मंटू के अनुसार, 14 जून को चुलबुली ने कुसौंधी उच्च विद्यालय से शैक्षणिक प्रमाणपत्र लाने की बात कही और वह उनके साथ वहां गई। रास्ते में कुसौंधी बाजार में चूड़ियां खरीदने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में आम महोत्सव का आयोजन: 60 किस्मों के आमों की प्रदर्शनी, देसी और विदेशी आम बने आकर्षण का केंद्र

जब वे एक दुकान पर पहुंचे, तो चुलबुली ने पास में ही रहने वाली अपनी सहेली को बुलाने का बहाना किया और अचानक वहां से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मंटू को शक हुआ कि उसकी पत्नी पहले से ही साजिश के तहत अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बना चुकी थी।

फुलवरिया थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम महिला और युवक की तलाश में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed