फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Encounter between STF and criminals Patna jakkanpur, bihar police inspector and criminal injured

Bihar Police : राजधानी में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी की मौत; पुलिस इंस्पेक्टर घायल

Fri, 13 Dec 2024 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Dec 2024 11:52 PM IST
सार

Bihar : पटना में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गया, जिसमें  एक कुख्यात अपराधी की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर भी घायल हो गये। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Encounter between STF and criminals Patna jakkanpur, bihar police inspector and criminal injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। इस घटना में गोली लगने से एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई। वहीं एक पुलिस इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गए। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि इस घटना में एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को बांह में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में अपराधी को भी गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। आननफानन में घायल पुलिस इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अन्य कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ को मिली थी गुप्त सूचना 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि जक्कनपुर थाना अंतर्गत संजय नगर स्थित एक मकान में तीन अपराधी दूसरे के नाम पर रूम लेकर रह रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम उस मकान में पहुंची। वहां पहुंचते ही पुलिस जैसे ही सर्च करने घुसने लगी, अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार भी घायल हो गये। आननफानन में घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी गोली चलाई जिसमें अपराधी अजय राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दो अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गये। एसटीएफ ने मौके से एक पिस्टल और कई जिंदा खोका, कई गोलियों सहित मोबाइल जब्त किया है।
विज्ञापन


कौन है अजय राय 
अजय राय पर पटना के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे अन्य कई मामले दर्ज हैं। अजय राय को आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल कुछ दिनों से वह जमानत पर रिहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed