{"_id":"66f0e36f46a9af2cc70cca58","slug":"bihar-news-elderly-murdered-in-begusarai-criminals-burnt-the-body-by-pouring-acid-begusarai-crime-news-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेगूसराय में बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, मन नहीं भरा तो अपराधियों ने तेजाब डालकर शरीर को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेगूसराय में बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, मन नहीं भरा तो अपराधियों ने तेजाब डालकर शरीर को जलाया
Mon, 23 Sep 2024 09:11 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:11 AM IST
सार
परिजनों ने बताया है कि फूलों राय को तीन-चार आदमी सुबह आठ बजे घर से बुलाकर ले गए थे। उन्हें बेहरमी से पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद अपराधियों ने उनके शरीर पर तेजाब डालकर जला दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपराधियों ने उनके शरीर को तेजाब से जला दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सुगा गांव की है। मृत बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान सूगा गांव के रहने वाले राम बहादुर राय का पुत्र फूलों राय के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पूरा शरीर पर तेजाब डालकर जला दिया
परिजनों ने बताया है कि फूलों राय को तीन-चार आदमी सुबह आठ बजे घर से बुलाकर ले गए थे। उन्हें बेहरमी से पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद अपराधियों ने उनके शरीर पर तेजाब डालकर जला दिया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन किया। लेकिन, कोई पता नहीं चल सका देर शाम पता चला कि एक बहियार में फूलों राय का शव पड़ा हुआ है। आननफानन में परिजन जब वहां गए तो देखा पूरा शरीर पर तेजाब डालकर जलाया हुआ।
विज्ञापन
अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला
आरोप लगाया है कि अपराधियों ने पहले निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने उन्हें तेजाब डालकर शरीर को पूरी तरह से जला दिया। इस घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि इस संबंध में बखरी थाने के पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन