फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Elderly couple died in a fire in Samastipur, son accused of murder: Bihar Police investigation

Bihar News: भीषण अगलगी में बुजुर्ग दंपती की मौत, बेटे ने कहा- साजिश के तहत मेरे मां-बाप को जिंदा जलाया

Thu, 01 May 2025 10:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 01 May 2025 10:38 AM IST
सार

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में घर में आग लगने से दंपती की मौत की बात सामने आई है। हालांकि, परिजन द्वारा साजिश की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Elderly couple died in a fire in Samastipur, son accused of murder: Bihar Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद पंचायत में बुधवार देर रात अग्निकांड में बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान लखन सहनी (70) और उनकी पत्नी पूरनी देवी (65) के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृत दंपती के पुत्र तेजू सहनी ने हादसे को महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश बताया है।
विज्ञापन


तेजू सहनी के अनुसार, उनके पिता राजमिस्त्री का कार्य करते थे और सड़क किनारे अलग मकान में रहते थे। करीब 1:40 बजे अचानक शोर मचा कि उनके पिता के घर में आग लग गई है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि कोई अंदर नहीं जा सका। दमकल विभाग को सूचना दी गई और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग पर काबू पाया गया और घर के अंदर से शव निकाले गए, तो लखन सहनी के हाथ में ‘खंती’ (लोहे का औजार) मिला। इससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने दरवाजा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया
तेजू सहनी ने बताया कि आशंका है कि किसी ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जबकि पिताजी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने इस वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। पंचायत के मुखिया सुनील कुमार  ने बताया कि उन्हें भी रात 1:40 बजे घटना की सूचना मिली थी। ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। लेकिन, सफलता नहीं मिली। दमकल टीम ने बाद में आग पर काबू पाया। मुखिया ने भी आशंका जताई कि यदि यह घटना साजिशन हुई। मुखिया ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
बिहार के इन 12 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में ओले गिरे; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed