{"_id":"6633ba8eb8430d5bce06aba4","slug":"bihar-news-doctor-s-house-looted-in-sitamarhi-entered-in-name-to-drink-water-taken-hostage-bihar-police-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बहुत जोर की प्यास लगी है, पानी मिलेगा? इस नाम पर इतना बड़ा कांड! मदद करने वाले भी सोचेंगे अब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बहुत जोर की प्यास लगी है, पानी मिलेगा? इस नाम पर इतना बड़ा कांड! मदद करने वाले भी सोचेंगे अब
Fri, 03 May 2024 10:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 03 May 2024 10:59 AM IST
सार
Robbery Idea : बहुत जोर से प्यास लगी है, पानी मिलेगा? अगर आपके दरवाजे पर ऐसा कहने वाले कुछ लोग आएं तो मदद करते समय भी एक बार सोचना होगा। भीषण गर्मी के बीच इस तरह की मदद के नाम पर अपराधी घर में घुस सकते हैं। बिहार में ऐसी घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने चिकित्सक के घर में तीन लाख कैश समेत पांच लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना सीतामढ़ी शहर के भासर पिकेट से महज 500 मीटर दूर की है, जहां नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। यह डकैती शहर के बरियारपुर में डॉ अनीसुर्रहमान के घर में हुई है। डॉ अनीसुर्रहमान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इस भीषण गर्मी में कोई राहगीर आकर दरवाजा खटखटाए और पानी मांगे तो लोग क्या करें? इस वारदात में कुछ ऐसा ही कर अपराधी घर में घुसे
विज्ञापन
पानी पीने के नाम पर घर में घुसे लुटेरे
पीड़ित चिकित्सक डॉ अनीसुर्रहमान ने घटना के संबंध में बताया कि गुरुवार की अल्लसुबह लगभग 4 बजे उनके घर के पास कुछ लोग आये और कहा- प्यास लगी है, पानी मिलेगा क्या? यह कहकर उनके घर में घुसे। जैसे ही उनकी पत्नी पानी लाने गई, वैसे ही लगभग आधा दर्जन बदमाश उनके घर में घुस गए और सभी को बंधक बना लिया। बंधक बनाते ही अपराधी लूटपाट करने लगे। चिकित्सक ने बताया कि लुटेरों ने तीन लाख कैश समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात की लूट की है। चिकित्सक ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाश सभी का हाथ-पैर खोलकर चले गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तक पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन