फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of a youth found in Patna, lying on a cart; Police investigating with the help of CCTV

Bihar News: पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, ठेले पर पड़ा था; सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Apr 2025 04:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Apr 2025 04:14 PM IST
सार

Patna News: सुबह ठेले पर युवक की लाश दिखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची। मृत युवक की पहचान नहीं अब तक नहीं हो पाई है। उसकी मौत कैसे हुई और शव यहां कैसे पहुंचा? इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of a youth found in Patna, lying on a cart; Police investigating with the help of CCTV
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव मोहल्ले में अवध गिरीन कमेटी हॉल के पास की है। मंगलवार सुबह ठेले पर लावारिश हालत में युवक की लाश मिली है। इसे देखकर स्थानीय लोग दहशत में हे। लोगों ने फौरन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से जांच में जुट गई है। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थनीय लोग भी अब तक शिनाख्त नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


वही थानेदार आलमगंज द्वारा बताया गया एक युवक की लाश मिली है। स्थानीय लोग और आसपास के थानों की मदद से युवक की पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक आसपास के इलाके का नहीं है। सोशल मीडिया पर भी सर्च किया लेकिन इसका पता नहीं चल रहा है। इसकी मौत कैसे हुई? यह जांच का विषय है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। इसमें पता चला कि दो लोग साथ में थे। प्रतीत हो रहा कि दोनों काफी नशे में थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मृत व्यक्ति बार-बार गिर रहा था लेकिन उसे दूसरा साथ उठाकर पानी दे रहा था और मदद करने की कोशिश कर रहा था। कुछ देर बाद वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसके साथ मौजूद शख्स उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिदों ने कैश भी लूटा; पुलिस पकड़ने गई तो हमला कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed