फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two criminals did dirty work with a woman in front of her husband, looted her: Bihar Police

Bihar News: पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिदों ने कैश भी लूटा; पुलिस पकड़ने गई तो हमला कर दिया

Tue, 01 Apr 2025 03:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

Nalanda News: महिला के अपने पति के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने रास्ते में जबरन रोककर दरिंदगी की। पति ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो हमला कर दिया।  

विज्ञापन
Bihar News: Two criminals did dirty work with a woman in front of her husband, looted her: Bihar Police
इस्लामपुर थाना की पुलिस जांच कर रही।

विस्तार

नालंदा में एक महिला के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की गई थी। दो दरिंदों ने बंदूक के बल पर महिला का उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया और 50,990 रुपया कैश भी लूट लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश में छापेमारी कर रही है। हिलसा एसडीपीओ-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि 30 मार्च को इस्लामपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि विशुनपुर नहर के पास दो व्यक्तियों ने हथियार के बल पर एक महिला से दुष्कर्म किया और 50,990 रुपये लूट लिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


इस्लामपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा निवासी कौशलेंद्र कुमार उर्फ बन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बेशवक निवासी सौदागर बिन्द के खिलाफ पुलिस छापेमारी में जुट गई है। सौदागर घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। इस्लामपुर थाना द्वारा इस मामले में FSL से संपर्क किया गया और महिला के मेडिकल जांच हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस्लामपुर थाना में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


घर लौट रहे थे पति-पत्नी, रास्ते में हुई यह घटना
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर सोमवार देर शाम घर लौट रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उनका रास्ता रोका। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने नगद राशि और आभूषण छीन लिए। विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट की और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की, लेकिन दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल के अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला
इधर, पुलिस टीम को सूचना मिली दूसरा आरोपी के औंगारी थाना क्षेत्र में छिपा है। इसी मामले को लेकर पुलिस ने उसके दोस्त बबलू कुमार और रंजीत कुमार के घर छापेमारी की। इस दौरान दोनों के परिवार वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस को बल कम होने के कारण पीछे हटना पड़ा। इसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर पुनः छापेमारी की गई और हमलावरों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर हमला करने के मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, फरार आरोपी सौदागर बिन्द का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सौदागर बिंद के खिलाफ छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed