फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cyber fraud on woman by asking to recharge electricity meter, OTP: Khagaria News

Bihar News: बिजली मीटर रिचार्ज करने की बात कह महिला से साइबर ठगी, ओटीपी डालते ही खाता से गायब हो गए इतने रुपये

Fri, 14 Feb 2025 04:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Feb 2025 04:30 PM IST
सार

महिला के अनुसार, एप डाउनलोड करने के बाद ही उसका मोबाइल हैक हो गया। वह कुछ नहीं कर पा रही थी। न किसी को कॉल लग रहा था। न कोई एप चला पा रही थी। चंद ही पल में उसके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया।  

विज्ञापन
Bihar News: Cyber fraud on woman by asking to recharge electricity meter, OTP: Khagaria News
साइबर क्राइम - फोटो : freepik

विस्तार

साइबर अपराधियों ने खगड़िया की एक महीला के दो बैंक खाते से एक लाख 6500 रुपये की ठगी कर ली है। इस संबंध में पीड़ित महिला की तरफ से साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करते हुए साइबर थाना खगड़िया में आवेदन दिया गया है। पीड़ित महिला की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के बावूचकला गांव वार्ड 7 निवासी सुबोध कुमार ठाकुर की 46 वर्षीय पत्नी रिंकु कुमारी के रुप में की गई है। साइबर थाना में दिये आवेदन के अनुसार महिला को अपराधी की तरफ से फोन आया था कि वो बिजली विभाग से है। जिसने महिला को प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने की बात कह एक लिंक भेजा। और फिर महिला के दो बैंक खाते से 1 लाख 6500 रुपये चुरा लिये। 

विज्ञापन


ओटीपी डालते ही खाता से निकला रुपया
गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने साइबर थाना में जो आवेदन दिया है उसके अनुसार उसे मोबाइल नंबर 9631044621 से कॉल आया था। कॉल करने वाला अपना पता बिजली विभाग से बताया। जिसने महिला को एक लिंक भेजते हुए उसे गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की बात कही। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले साइबर अपराधी ने महिला को स्टेप बाय स्टेप बताया। जिसके आधार पर महिला ने 500 रुपये का तीन रिचार्ज किया। लेकिन उसको उसका मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन


एप डाउनलेड करते ही हो गया मोबाइल हैक
महिला के अनुसार, एप डाउनलोड करने के बाद जैसे ही उसके बैंक खाते से रुपया निकला उसका मोबाइल हैक हो गया। जिससे न तो कॉल लग रहा था और न ही कोई फोन उसपर आ रहा था। महिला के अनुसार उसने प्ले स्टोर से चोहो असिस्सटेंट एप को डाउनलोड किया था। इसमें उसका कंज्यूमर नंबर पहले से फीड था। उसी के अनुसार, वह अपने बिजली मीटर को रिचार्ज करने के लिए तैयार हुई थी। लेकिन, वह ठगी की शिकार हो गई। इस बाबत पर साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed