फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals shot 2 people in Sitamarhi, firing for protesting against chain snatching, Bihar Police

Bihar: सीतामढ़ी में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर बैक टू बैक गोलीबारी

Tue, 12 Sep 2023 12:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

एसडीपीओ पुपरी विनोद कमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नानपुर सहित अन्य मार्गों की घेराबंदी कर छानबीन की जा रही है। अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे और हैमलेट लगा रखा था।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot 2 people in Sitamarhi, firing for protesting against chain snatching, Bihar Police
प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीतामढ़ी में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना जिले के पुपरी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग से अपराधियों ने चेन स्नैचिंग करने की कोशिश की। इसके बाद फिर पहले चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने को कोशिश की। बुजुर्ग द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने जांघ गोली मार दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने गए एक मिठाई दुकानदार को भी जांघ में गोली मार दी। दोनो की स्थिति गंभीर है और इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बाइक सवार दो अपराधियों ने की गोलीबारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुपरी थाना क्षेत्र के नागेश्वर नाथ मंदिर चौक के समीप अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले मिठाई दुकानदार के दीपक कुमार और ज्वेलरी दुकान के प्रोपराइटर सुरेश कुमार शाह से चैन स्कैनिंग की घटना को अंजाम दिया। सुरेश शाह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं लोगों की भीड़ बढ़ने पर 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पुपरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुपरी थाना पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं। एसडीपीओ पुपरी विनोद कमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नानपुर सहित अन्य मार्गों की घेराबंदी कर छानबीन की जा रही है। अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे और हैमलेट लगा रखा था। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed