फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals Kidnapped youth in vaishali, threatened to kill if deny five lakh rupee ransom

Bihar News : युवक को बुलाकर किया अपहरण, फिर मांगी पांच लाख की रंगदारी; इस गलती से खुल गई पोल

Sat, 02 Nov 2024 08:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 02 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

Bihar : अपराधियों ने एक युवक को कॉल कर के बुलाया बौर फिर उसका अपहरण कर लिया। उसे एक कमरे में बंद कर उसी के मोबाइल से कॉल कर पांच लाख रुपये की मांग की। परिजन तुरंत थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Criminals Kidnapped youth in vaishali, threatened to kill if deny five lakh rupee ransom
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया और फिर परिजनों से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग कर दी। रंगदारी नहीं देने पर युवक की हत्या करने की धमकी भी दे रहे थे। परिजनों ने तुरंत इस बात की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर छापेमारी की और अपहृत युवक को सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया। इस मामले में युवक के परिजनों ने नगर थाना में आवेदन देकर तीनों बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के पास स्थित एक होटल के पीछे की है। नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर वार्ड संख्या 9 निवासी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र यश राज कुमार का अपहरण किया गया था।

विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने अपहृत युवक के मोबाइल से मांगी थी पांच लाख रुपये की रंगदारी
घटना के संबंध में पीड़ित युवक के पिता चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब मड़ई चौक निवासी सोनू कुमार ने फोन कर गांव में ही एक निजी  होटल के पास बुलाया।क्यश राज जैसे ही होटल के पीछे पहुंचा, तभी आरोपी सोनू कुमार, प्रकाश कुमार तथा आदर्श सिंघानिया उसके साथ मारपीट करने लगे और फिर उसे एक घर में बंद कर दिया।  युवक का कहना है कि मारपीट के दौरान तीनों ने उसके जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। फिर उसी के मोबाइल से फोन कर उसके पिता से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग कर दी। धमकी के दौरान यह भी कहा गया कि  बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर यश राज की हत्या कर दी जाएगी। फोन आते ही यशराज के पिता चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बिना विलंब किये घटना की जानकारी स्थानीय नगर थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दो आरोपी सोनू कुमार तथा प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस पकड़-धकड़ में आदर्श सिंघानिया मौके से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अंजानपीर चौक के पास से युवक की पिटाई कर बंधक बनाने एवं रंगदारी मांगने के मामले में दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed