{"_id":"67dec37c2ec3878f8e072fbd","slug":"bihar-news-criminals-entered-asia-hospital-and-shot-female-operator-patna-bihar-police-murder-case-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Case : बिहार दिवस के दिन राजधानी में बड़ा कांड, अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से किया छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Case : बिहार दिवस के दिन राजधानी में बड़ा कांड, अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से किया छलनी
Sat, 22 Mar 2025 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 22 Mar 2025 07:34 PM IST
सार
Bihar Police : हथियार से लैस अपराधी एक बड़े अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से भून दिया। आननफानन में उसे पटना एम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गये हैं। हथियार से लैस अपराधी एक बड़े अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से भून दिया। आननफानन में उसे पटना एम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जुट गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के एशिया हॉस्पिटल की है। मृतका की पहचान सुरभि राज के रूप में की गयी है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें- कदम के निशां : हत्या वाली जगह से एक पैर का चिह्न कैसे पहुंचा मृतक के घर? होशियार करती जुर्म की कहानी पढ़ें
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सुरभि राज अस्पताल में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पटना के धानकी मोड़ के पास की है। अस्पताल में घुसकर हत्या करने की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये। अस्पतालकर्मियों ने घटना की सूचना अगमकुंआ पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही अगमकुंआ की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
अपराधियों के भागते ही वहां मौजूद अस्पतालकर्मियों ने सुरभि राज को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि अपराधियों ने सुरभि को सात गोलियां मारी हैं, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किये हैं। घटना की जांच के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। वहीं एसडीपीओ अतुलेश झा सहित आसपास के कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।