फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminal throw notes on the road to escape bihar police vaishali news hajipur news

Bihar News : सड़क पर उड़ने लगे नोट और देखती रह गई पुलिस; फिर चकमा देकर फरार हो गये अपराधी

Wed, 29 Jan 2025 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 29 Jan 2025 09:31 PM IST
सार

Bihar : स्कॉर्पियो के रुकते ही पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया। तभी स्कॉर्पियो में बैठे लोग गाड़ी से रुपया उड़ाने लगे। अचानक सड़कों पर रुपयों की बारिश होते देख लोग टूट पड़े। कुछ देर के लिए लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है, लेकिन मामला असली था। 

विज्ञापन
Bihar News : Criminal throw notes on the road to escape bihar police vaishali news hajipur news
रुपया गिनती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली की सड़कों पर अचानक रुपये उड़ने लगे और लोग रुपये बटोरने लगे। इस बीच पुलिस इस नजारे को देखकर सिर्फ अफ़सोस कर रही थी। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र एवं गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के बीच की है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ताज्जुब की बात यह है कि जो शख्स गिरफ्तार किया गया है, उसे औद्योगिक थाना की पुलिस ने पकड़कर रखा है, जबकि जिस गाड़ी से रुपये उड़ाये जा रहे थे, उसे गंगाब्रिज थाना ने अपने कब्जे में रखा है। इससे भी ज्यादा हैरत इस बात का है कि इस मामले में न तो दोनों थाना में से कोई भी थानेदार कुछ बोल रहा है और न ही कोई पुलिस अधिकारी। फिलहाल सभी खामोश हैं।

विज्ञापन


अचानक सड़क पर उड़ने लगे नोट 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को औद्योगिक थाना की पुलिस औद्योगिक थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस को देख गाड़ी घुमा कर भागने लगा। स्कॉर्पियो को भागते देख पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा करना शुरु कर दिया,और पुलिस ने खदेड़कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। खुद को फंसते देख स्कॉर्पियो में बैठे चार लोग अचानक सड़क पर रुपये उड़ाने लगे। सड़क पर अचानक उड़ते रुपयों को देखकर आसपास के लोग वहां जमा हो गये और रुपये लूटने की होड़ लग गई। देखते ही देखते मामला पूरा फ़िल्मी हो गया और इसी बीच अपराधी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गये और पुलिस मुंह देखती रह गई। इसी दौरान गाड़ी को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दियारा इलाका के तरफ जाते देख औद्योगिक थाना की पुलिस ने इसकी सूचना गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी को देकर सहदुल्लहपुर गांव में आगे से घेराबंदी करा दी। सहदुल्लहपुर गांव के पास पुलिस को देख स्कॉर्पियो में सवार तीन व्यक्ति गाड़ी से कूद कर केलवानी की तरफ भाग गये। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से काफी मात्रा में नकद रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी भी खामोश 
इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि औद्योगिक थाना एवं गंगाब्रिज थाना की पुलिस द्वारा एक स्कॉर्पियो सवार को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है। क्या मामला है इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिली है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ करने के बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed