फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : crime against women in bihar, pipe inserted in genitals after gang rape in patna, Nitish Kumar

'हम शर्मिंदा हैं...': पटना में 73 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप; जननांग में पाइप डाला, अंग-अंग क्षत-विक्षत

Thu, 20 Apr 2023 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Apr 2023 12:32 PM IST
सार

आखिर 73 साल की महिला को पीटकर मारे जाने की वजह क्या होगी। हम निकले तो वजह ढूंढ़ने, लेकिन कहानी रुलाने वाली थी। लाश की आंखों देखी हालत सुनते हुए रिपोर्टर की आंखें नम हो गईं। शर्म आने लगी कि राजधानी और पुलिस मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर ऐसा! 73 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप। अंग-अंग क्षत-विक्षत।

विज्ञापन
Bihar news : crime against women in bihar, pipe inserted in genitals after gang rape in patna, Nitish Kumar
आम के पेड़ के पास लाश मिलने के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की रात पटना में एक महिला का मर्डर हुआ। लाश मिलने पर पीट-पीट कर मारे जाने की खबर बुधवार को प्रकाशित भी की। लेकिन, खबर इतनी ही नहीं थी। 'अमर उजाला’ ने जानने की कोशिश की कि आखिर 73 साल की महिला को पीटकर मारे जाने की वजह क्या होगी। हम निकले तो वजह ढूंढ़ने, लेकिन कहानी रुलाने वाली थी। लाश की आंखों देखी हालत सुनते हुए रिपोर्टर की आंखें नम हो गईं। शर्म आने लगी कि राजधानी और पुलिस मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर ऐसा! 73 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप। अंग-अंग क्षत-विक्षत। जननांग में दरिंदों ने पाइप न केवल डाला था, बल्कि बुरी तरह घुमाकर शरीर को भारी नुकसान पहुंचाया। इतनी दरिंदगी के बाद लाश पर कपड़ा डाले, यह तो संभव नहीं। और, बिहार पुलिस को पहले FIR का इंतजार था। अब पोस्टमार्टम का। हद है!

विज्ञापन


लाश की हालत देखने वालों में गुस्सा
फुलवारीशरीफ इलाके में सन्नाटा पसरा है। ऐसा कोई एक आदमी नहीं, जिसकी जुबान पर इस वीभत्स कांड की पूरी कहानी नहीं। लोग सन्न हैं। बच्चे चुप हैं। जिन्होंने लाश देखी, वह बोलते-बताते कभी गुस्सा जाते हैं तो कभी रुआंसे हो जाते हैं। लाश की हालत देखने वाले लोग गैंगरेप के वहशीपन की गवाही दे रहे हैं, लेकिन अभी पुलिस भी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है क्योंकि इसके लिए उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन, सवाल है कि जिस हालत में लाश मिली और जिस तरह की लाश मिली- कार्रवाई के लिए किसी रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए था। 
विज्ञापन


पुरानी दुश्मनी नहीं, इसलिए अंदाजा नहीं था
फुलवारीशरीफ इलाके में ‘अमर उजाला' रिपोर्टर से लोगों ने साफ कहा कि घटना न किसी ने देखी और न इसका अंदाजा लगा। महिला का किसी से झंझट भी नहीं था कि कोई पुरानी दुश्मनी से ऐसा करे। हालांकि लोग बता रहे हैं कि 73 साल की महिला अपने घर के आगे बथान में सो रही थीं, तभी कुछ लोग उन्हें जबरन उठाकर घर से 100 मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ के नीचे ले गए। यहीं दुष्कर्म किया होगा, क्योंकि न तन पर कपड़े मिले और न शरीर का कोई अंग सुरक्षित। गला, सीना, कमर...हर जगह तेज हथियार का वार दिखा। सीना पर पत्थरों से भी कई बार भारी चोट के निशान थे। परिवार के लोग महिला की पहचान छिपाने से ज्यादा इस वीभत्स मौत के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही आशंका, पुलिस के रवैए से नाराजगी
परिजन पहचान नहीं छिपाना चाहते। आगे आकर कह रहे कि वह लड़ेंगे, क्योंकि इस तरह तो किसी के साथ कुछ भी हो सकता है!  महिला के बेटे ने आशंका जताई कि नशेड़ियों ने यह सब किया होगा। उसकी बातें सुनने के बाद गांव वाले 100 प्रतिशत पक्का होकर बताने लगे- “यहां शराब और स्मैक के नशेड़ियों और कारोबारियों का जमावड़ा रहता है। नशेड़ी बहू-बेटियों पर गलत नजर डालते रहते हैं, लेकिन एक बुजुर्ग के साथ...!” यह बताते हुए महिलाएं गुस्सा भी हो गईं। कहने लगीं- "पुलिस कुछ नहीं कर रही है। कोई मदद नहीं। इतना कुछ देखने के बाद भी किस बात का इंतजार है?” फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने 'अमर उजाला' के सवाल पर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed