फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Contractor murdered in Madhepura; Criminals shot 15, road construction, Bihar Police investigation

Bihar News: मधेपुरा में ठेकेदार की हत्या, सड़क निर्माण का काम करवा कर लौट रहे थे, अपराधियों ने 15 गोली मारी

Thu, 12 Dec 2024 11:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

Madhepura News: ठेकेदार पवन कुमार रोड कंस्ट्रक्शन का काम करवाकर अपने परिवार के ही चार लोगों के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैनी थाना क्षेत्र के कड़ामा पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Contractor murdered in Madhepura; Criminals shot 15, road construction, Bihar Police investigation
पवन राय की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ामा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार अपराधियों एक रोड कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी वार्ड नौ निवासी जनेश्वरी राय के बेटे पवन कुमार राय (44) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ठेकेदार पवन कुमार खावन दियारा में रोड कंस्ट्रक्शन का काम करवा रहे थे। बुधवार की रात करीब 10 बजे रोड का कालीकरण करवा कर पवन कुमार राय अपने परिवार के ही चार लोगों के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैनी थाना क्षेत्र के कड़ामा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए दो बाइक सवार छह अपराधियों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। कार रुकते ही बाइक सवार अपराधियों ने बीच में बैठे ठेकेदार पवन कुमार राय को गाड़ी से उतारकर गोलियों से भून डाला। पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। 
विज्ञापन


इस विवाद में पवन राय को गोली मारी गई
वारदात के बाद मृत पवन कुमार राय के भतीजे पुष्पम कुमार ने बताया कि अपराधियों ने पवन कुमार राय को लगभग 15 गोलियां मारी। बदमाशों के जाने के बाद उनलोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पुरैनी थाने की पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि ठेकेदारी के विवाद में पवन कुमार राय को गोली मारी गई है। हालांकि परिजन अभी इस संबंध में कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुरैनी थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिसंबर को भी कार सवार को मारी थी गोली
मधेपुरा में पिछले 15 दिनों में कार सवार को रोक कर गोली मारने की यह दूसरी घटना है।  इससे पहले दो दिसंबर की शाम चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर से भिट्ठा टोला जाने वाली सड़क पर जमुनिया मोड़ के समीप में बाइक सवार अपराधियों ने एक कार सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक पुरैनी थाना क्षेत्र के वार्ड-13 निवासी सुभाष यादव का बेटा रवि कुमार यादव था। पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।


एफएसएल टीम पहुंची जांच करने के लिए

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन की ओर से अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed