फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Congress state president Akhilesh Singh targets CM Nitish Kumar, flood relief

Bihar: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- कर्तव्य से बच नहीं सकते हैं सीएम नीतीश, बाढ़ पीड़ितों की मदद करें

Fri, 04 Oct 2024 05:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज दरभंगा दौरे के बाद मुख्यमंत्री जी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। यह तो 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाली बात हो गई। जिस परिवार का सबकुछ बर्बाद हो गया है उन्हें इतनी कम राशि से क्या होगा।

विज्ञापन
Bihar News: Congress state president Akhilesh Singh targets CM Nitish Kumar, flood relief
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बाढ़ पर सियासत जारी है। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को प्रो-एक्टिव होना चाहिए। और, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। चुनाव के वक्त विकास का हवाला देकर डबल इंजन वालों ने वोट तो ले लिया लेकिन अब क्या हुआ। बाढ़ से हाहाकार मचा है। लोगों के पास छत नहीं है। खाने के लिए भोजन ने वह तरस रहे हैं। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। 

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री किसलिए होता है? यह मुख्यमंत्री का कर्तव्य है, जिससे वह बच नहीं सकते। अगर वह सीएम नीतीश कुमार आपदा में काम नहीं करते हैं फिर वह किस बात का मुख्यमंत्री है?
विज्ञापन


भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है
इधर, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा बाढ़ पीड़ितों की उपेक्षा का सवाल उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री जी को अपनी जिम्मेदारी का ख्याल आया और दो दिन हवाई सर्वेक्षण कर औपचारिकता पूरी कर दी। पर राज्य सरकार एक भी मंत्री कभी भी बाढ़ पीड़ितों के बीच कहीं नजर नहीं आए। पटना बैठकर केवल राजनीतिक बयानबाजी करने तक हीं सिमटे रहे। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच न सही ढंग से राहत सामग्री पहुंच रही है और न राहत-बचाव का सही ढंग से मोनिटरिंग हो रही है। सारी व्यवस्था स्थानीय निम्नवर्गीय कर्मचारियों पर छोड़ दिया गया है और उन्हें भी सीमित संसाधन हीं उपलब्ध कराए गए हैं जिसकी वजह से उन कर्मचारियों को बाढ़ पीड़ितों के बीच भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाली बात हो गई
राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज दरभंगा दौरे के बाद मुख्यमंत्री जी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को 7-7 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। यह तो 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाली बात हो गई। जिस परिवार का सबकुछ बर्बाद हो गया है उन्हें इतनी कम राशि से क्या होगा। उन्होंने कहा कि गगन ने कहा कि ऐसे बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या तीस लाख से ज्यादा है पर सरकार के आंकड़े के अनुसार हीं बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या 16,50,000 है। और सरकार द्वारा मात्र 48,000 परिवारों को हीं सात-सात हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। फिर बाकी 16,02000 परिवारों को इस लाभ से क्यों वंचित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed