{"_id":"66ff98d10b0c64e1540d02fd","slug":"bihar-news-cm-nitish-made-a-big-announcement-flood-victims-will-get-seven-thousand-rupees-from-durga-puja-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood News: सीएम नीतीश ने कर दिया एलान, विजया दशमी से पहले बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे सात-सात हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood News: सीएम नीतीश ने कर दिया एलान, विजया दशमी से पहले बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे सात-सात हजार रुपये
Fri, 04 Oct 2024 12:57 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये देने की बात कही है। यह पैसा दुर्गा पूजा से पहले नौ अक्टूबर तक पीड़ितों को खाता में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
बाढ़ राहत पैकेज का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये दिए जाएंगे। शुक्रवार दोपहर दरभंगा के इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया और उपस्थित जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजया दशमी से पहले बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सहायता राशि भेजने का निर्देश दिया।
बाढ़ग्रस्त इलाके का दौड़ा करने निकल गए हैं
इंडोर स्टेडियम फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री किरतपुर कुशेस्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौड़ा करने निकल गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये देने की बात कही है। यह पैसा दुर्गा पूजा से पहले नौ अक्टूबर तक पीड़ितों को खाता में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। मंत्री सहनी ने बताया कि लगभग 50 हजार पीड़ितों के बीच सात-सात हजार रुपये भेजे जाएंगे।