Bihar News: सीएम नीतीश ने बक्सर वासियों क्या सौगातें दी, जीविका दीदियों से बोले- सरकार आपके साथ है
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में बक्सर पहुंचे। उन्होंने बक्सर वासियों को करोड़ों योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की और अधिकारियों से कई दिशा निर्देश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने सात हजार 441 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 33 करोड़ 17 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, 7 हजार 859 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदत ऋण के तहत 100 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का सांकेतिक चेक, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अंतर्गत विशेष सहायता योजना के तहत अनुदान भुगतान का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र आदि लाभुकों को प्रदान किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर जीविका दीदियों ने स्वागतगान कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी का बिहार के विकास मैं अहम भूमिका है। आप सभी जीविका दीदियां पूरे बिहार में काफी अच्छा काम कर रही हैं। इसी प्रकार आगे भी पूरी लगन से काम करते रहिए। सरकार आपके साथ है।
इन योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियानवयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना का निर्माण कार्य, बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य (51.720 किमी), भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-9.30 किमी), बक्सर गोलम्बर से ज्योति चौक भाया बस स्टैंड पथ का चौड़ीकरण (4-लेन) एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-3.00 किमी), बड़ी मस्जिद से सेन्ट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण कार्य (कुल लम्बाई 4.20 किमी), एनएच-922 से प्रखंड कार्यालय, ब्रह्मपुर वाया ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-2.50 किमी), बक्सर नगर परिषद अंतर्गत 620 क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण, प्रखण्ड -सह- अंचल कार्यालय, बक्सर सदर में नये भवन का निर्माण, धनसोई बाजार बाईपास निर्माण कार्य (कुल लम्बाई 4.05 किमी), बक्सर जिला अन्तर्गत आईटीआई बक्सर के मैदान में स्टेडियम का निर्माण कार्य, एनएच 922 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला (एनएच-19) को जोड़ने वाले गंगा नदी पर निर्मित जनेश्वर मिश्र पुल (बयासी पुल) के पहुंच पथ का निर्माण कार्य, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज की स्थापना, प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवन, सिमरी, चौसा, चौगाई और केसठ का निर्माण कार्य आदि शामिल है।
अधिकारियों को क्या क्या निर्देश दिया
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। बक्सर जिला के विकास के लिए ये सभी योजनाएं काफी महत्वपूर्ण है। इन कामों के पूरा होने से इलाके का और अधिक विकास होगा तथा लोगों को इसका फायदा मिलेगा। बक्सर के आईटीआई मैदान में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।
आईटीआई मैदान में 64 विकास योजनाओं की सौगात दी
मुख्यमंत्री ने बक्सर जिला अंतर्गत आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 592 करोड़ रुपये की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन तथा 486 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।