फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar JDU made senior leaders in-charge of states, RJD, Bulo Mandal,

Bihar: लालू की पार्टी छोड़कर आए नेता को सीएम नीतीश ने दिया बड़ा पद, इन दिग्गजों को सौंपी राज्यों की जिम्मेदारी

Fri, 23 Aug 2024 06:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Aug 2024 06:37 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कई वरीय नेताओं को अलग-अलग राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने महासचिव मनीष कुमार वर्मा को ओडिसा और कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं महासचिव अफाक आलम मुख्यालय, केरल, लक्ष्यद्वीप और जम्मू एवं कश्मीर राज्य की जिम्मेदारी सौंपी हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar JDU made senior leaders in-charge of states, RJD, Bulo Mandal,
बुलो मंडल के साथ सीएम नीतीश कुमार व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अध्यक्ष पद पर हैं। वहीं सांसद संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर हैं। वशिष्ट नारायण सिंह उपाध्यक्ष, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार व प्रवक्ता, डॉ. आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार वर्मा महासचिव पद पर हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी छोड़कर जदयू में आए पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कई वरीय नेताओं को अलग-अलग राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने महासचिव मनीष कुमार वर्मा को ओडिसा और कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं महासचिव अफाक आलम मुख्यालय, केरल, लक्ष्यद्वीप और जम्मू एवं कश्मीर राज्य की जिम्मेदारी सौंपी हैं। 

विज्ञापन


भगवान सिंह को दिल्ली की जिम्मेदारी
वहीं महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा को दिल्ली, महासचिव रामसेवक सिंह को महाराष्ट्र, महासचिव कहकशां परवीन को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना, महासचिव कपिल हरिचंद्र सिंह पाटलि को गुजराज और गोवा, महासचिव राज सिंह मान को हरियाणा, महासचिव सुनील कुमार छत्तीसगढ़ राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी
सीएम नीतीश कुमार ने जदयू में सचिव पद वाले नेताओं को जिम्मेदारी दी है। सचिव विनोद प्रसाद यादव को राजस्थान, राजीव रंजन प्रसाद असम, विद्या सागर निषाद को मध्य प्रदेश, दयानंद राय को उत्तराखंड, संजय कुमार को पंजाब, मो. निसार को मुख्यालय तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश, मंत्री अशोक चौधरी को झारखंड, सांसद रामप्रीत मंडल को उत्तर-पूर्वी इलाको की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed