फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Minister department allocation, bjp minister department, jdu minister

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने बहुमत से पहले मंत्रियों को दिया विभाग; गृह नहीं ले सकी भाजपा, वित्त मिला

Sat, 03 Feb 2024 01:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

Nitish Kumar : बहुमत साबित करने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग पर उन्होंने अपना हक कायम रखा है। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बने हैं।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Minister department allocation, bjp minister department, jdu minister
सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग पर अपना हक कायम रखा है। इसके साथ ही वित्त मंत्री की जिम्मेदारी पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को दी है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग दिया गया है। बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को बहुमत साबित करने में परेशानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार ने आठ मंत्रियों को विभाग बांटते हुए सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ बाकी मंत्रियों से बचे विभागों को भी अपने पास रखा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर सकेंगे सीएम नीतीश कुमार? 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों उपमुख्यमंत्री ने पास नौ-नौ विभाग
नई सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहे गृह विभाग को इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखा। कहा जा रहा है कि भाजपा गृह विभाग अपने खाते में चाह रही थी। इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और स्वास्थ्य समेत 9 विभाग दिया गया है। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास कृषि, पथ, राजस्व और भूमि सुधार समेत 9 विभाग दिए गए हैं।  

जानिए किस मंत्री के पास कौन-कौन सा विभाग

सम्राट चौधरी

  • उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग का मंत्री बनाया गया है। 


विजय सिन्हा 

  • उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री बनाया गया है। 


विजय कुमार चौधरी

  • महागठबंधन सरकार में वित्त मंत्री रहे विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री बनाया गया है। 


बिजेंद्र कुमार यादव

  • महागठबंधन सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र कुमार यादव के पास इस बार भी ऊर्जा विभाग है। साथ ही उन्हें योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद, एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक विभाग का मंत्री बनाया गया है।


डॉ. प्रेम कुमार

  • वहीं भाजपा के वरीय नेता डॉ. प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और पर्यटन विभाग का मंत्री बनाया गया है। 


श्रवण कुमार

  • जदयू के वरीय नेता श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है। 


संतोष कुमार सुमन

  • एनडीए के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। 


सुमित कुमार सिंह

  • वहीं निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed