फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui MP Chirag Paswan challanged Bihar CM Nitish kumar after meeting wife of bjp leader nilesh mukhiya murder

Chirag Paswan : हिम्मत है तो नीतीश यहां आकर बोलें कि बिहार में सब ठीक चल रहा है; चिराग ने क्यों दी यह चुनौती

Sat, 26 Aug 2023 05:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

Bihar News : सांसद चिराग पासवान ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो इन दो बच्चों के सामने आकर बोलें कि बिहार में सब ठीक चल रहा है। पांच साल से लिखित आशंका जताने के बावजूद हत्या हो रही है, यह क्या है?

विज्ञापन
Jamui MP Chirag Paswan challanged Bihar CM Nitish kumar after meeting wife of bjp leader nilesh mukhiya murder
दिवंगत नीलेश मुखिया के घर पहुंचे सांसद चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान दिवंगत भाजपा नेता नीलेश मुखिया के घर पहुंचे। वहां उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद चिराग पासवान उनके घर से ही मीडिया से बातचीत की और हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग की। चिराग पासवान ने कहा कि औसतन एक दिन में एक हत्या पटना में हो रही है। पूरे बिहार की तो बात ही नहीं कर रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डीजीपी से मांग करता हूं कि नीलेश मुखिया हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल हो और दोषियों को फांसी की सजा दिलवाई जाए। सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि दिनदहाड़े एक शख्स को अपराधियों ने 7 गोली मार दी गई। 23 दिन बाद उनकी मौत हो गई। अब तक न ही मुख्यमंत्री आए और न ही डीजीपी। 

विज्ञापन


चिराग ने साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना
चिराग ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। परिवार आंसु बहा रहा है और सरकार इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्हें संरक्षण क्यों दिया जा रहा है? अब तक उसपर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। 26 दिन बाद भी आरोपियों पर अगर कार्रवाई नहीं हो रही है तो यह इससे तो साफ स्पष्ट है कि बिहार सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। 
विज्ञापन


चिराग ने की सीबीआई जांच की मांग
चिराग पासवान ने कहा कि एक युवा राजनीति के क्षेत्र में दमखम और जनता के प्यारा के साथ आगे बढ़ रहा था, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया। चिराग ने आरोप लगाया कि जंगलराज 2 आ गया है। अब बिहार में जिसका वर्चस्व बढ़ेगा, उसे असामाजिक लोग अपने रास्ते से हटा देंगे। बिहार सरकार और इनके घटक दल अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे। इसलिए मैं केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करता हूं और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed