फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brutal murder of seven year old girl in Rupauli, Purnia: Dirty work, eyes gouged out; crime news

मां से रंजिश, बेटी से बदला : बिहार में सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म; आंख फोड़ दी, गला मरोड़ मार डाला

Sat, 06 Apr 2024 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Apr 2024 11:09 AM IST
सार

रूपौली थानेदार अमजद अली ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए एफएसएल की टीम की मदद ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Brutal murder of seven year old girl in Rupauli, Purnia: Dirty work, eyes gouged out; crime news
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के रूपौली में सात साल की मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। हैवानों ने पहले मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर आंख फोड़कर गला मरोड़ कर मार डाला। बच्ची का शव चपहरी गांव के बहियार में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही रूपौली थानेदार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करना शुरू कर दिया। रूपौली पुलिस द्वारा दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

मक्के के खेत से गायब हो गई थी बच्ची

परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ मक्का के खेत में खुट्टी काटने के लिए गई थी। दादी 10 बजे बच्ची को खेत में छोड़कर घर वापस चली आई। उसके बाद जब दादी खेत पहुंची तो बच्ची गायब थी। उसके बाद परिजनों द्वारा बच्ची की खोजबीन की जाने लगी। शुक्रवार की दोपहर में सूचना मिली कि मक्के की खेत में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। इसकी पहचान हम लोगों ने अपने बच्ची के रूप में किया।वहीं मृतिका के दादा ने रेप कर हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

 

दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के बाद दादा का कहना है बच्ची के साथ दो से तीन लोगों ने रेप किया है। उसके बाद गला मरोड़ कर हत्या कर दी। रूपौली पुलिस द्वारा दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिये गये एक व्यक्ति मोतिहारी जिला का बताया जा रहा है। इधर, रूपौली थानेदार अमजद अली ने बताया दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए एफएसएल की टीम की मदद ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed