Bihar News : पटना निवासी बहनोई की कुदाल से गला काटकर हत्या, ससुराल में पत्नी के भाई से हुआ था विवाद
Bihar : चार दिन पहले युवक अपने ससुराल गया था। आज पत्नी के भाई ने उसकी कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी। हालाँकि ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने पर आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
बेगूसराय में पत्नी के भाई ने बहनोई की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित कैंची मोड़ के समीप मांझी मोहल्ले की है। मृतक युवक की पहचान पटना जिला के घोसवारी थाना क्षेत्र के नामनगर निवासी बांके मांझी के पुत्र लौंगी मांझी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रहलाद मांझी और उसके बहनोई लौंगी मांझी के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पत्नी के भाई प्रहलाद मांझी ने कुदाल से ही बहनोई की गला काट कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार एवं एसआई नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी प्रहलाद मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या मे उपयोग किये जाने वाले कुदाल को भी प्रमाण के तौर पर जप्त कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरकारी गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा; यह मांग कर रहे
घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि यह पूरा मामला जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि जिनकी हत्या हुई और जिसने हत्या की है, वे दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। मामले की जांच चल रही है। मृतक तीन-चार दिन पहले ही अपने रिश्तेदार के यहां आया था। वह ईट भट्ठा पर काम करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.