{"_id":"67d18f6087fe0b02bd0c439d","slug":"bihar-news-bpsc-announced-the-exam-date-lecturer-lecturer-in-mining-engineering-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC : बीपीएससी ने माईनिंग इंजी के व्याख्याता की परीक्षा की तिथि घोषित की, जानिए क्या करें एग्जाम से पहले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC : बीपीएससी ने माईनिंग इंजी के व्याख्याता की परीक्षा की तिथि घोषित की, जानिए क्या करें एग्जाम से पहले
Wed, 12 Mar 2025 07:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 12 Mar 2025 07:15 PM IST
सार
Bihar : बिहार लोक सेवा आयोग ने व्याख्याता, माईनिंग इंजी के व्याख्याता की लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 20 मार्च को पटना जिला में अवस्थित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने व्याख्याता, माईनिंग इंजी के व्याख्याता की लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 20 मार्च को पटना जिला में अवस्थित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र (e-Admit Card) डाउनलोड करने की प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अंतिम दिन का इंतजार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें - Accident News: भाजपा विधायक की गाड़ी और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचीं श्रेयसी सिंह; दो अंगरक्षक गंभीर
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी अपने प्राप्त डैशबोर्ड में यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉग इनके उपरांत डैशबोर्ड परः उपलब्ध "डाउनलोड एडमिट कार्ड" बटन पर क्लिक करते हुए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। डाउनलोड किये गये ई-एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केन्द्र कोड अंकित रहेगा। परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 18 मार्च से उपलब्ध करायी जायेगी, जिसे अपने डैशबोर्ड में यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉग इन करने के उपरांत देखा जा सकता है। सभी अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे एवं परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपुर्द कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा से पहले इन बातों पर दें ध्यान
ई-एडमिट कार्ड में अंकित पहचान पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को 11:00 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। अतः अभ्यर्थी निर्धारित समय 10:00 बजे पूर्वाड तक निश्चित रूप से परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा अवधि की समाप्ति के पश्चात् Used OMR Answer Sheet को सील बंद कराने के पश्चात् ही परीक्षा कक्ष छोड़ेंगे। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bihar.gov.in अथवा www.onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को डाक से (By Post) प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। परीक्षा केन्द्र परिसर, जहाँ परीक्षा होनी है, में मोबाईल, ब्लुटुथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रोनिक पेन, पेजर Wrist Watch (सामान्य / Smart) आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को लेकर जाना एवं उपयोग वर्जित है। परीक्षा कथा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर जरो कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।