फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bolero crushed five people in Gopalganj, two died; Everyone was pushing to start the truck.

Bihar: गोपालगंज में पांच लोगों को बोलेरो ने रौंदा, दो की मौत; ट्रक को स्टार्ट करने के लिए धक्का दे रहे थे सभी

Mon, 04 Nov 2024 12:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Nov 2024 12:03 PM IST
सार

Gopalganj News: एनएच 27 पर ट्रक खराब हो गया था। इस कारण सभी मिलकर ट्रक को धक्का देने लगे। तब तक पीछे से आ रहे अनियंत्रित बोलेरो ने पांच मजदूरों को रौंद दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Bolero crushed five people in Gopalganj, two died; Everyone was pushing to start the truck.
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप एनएच-27 पर डीसीएम गाड़ी से आ रहे मजदूरों को पीछे से बोलेरो ने रौंद दिया। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गयी। वहीं, इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों को महम्मदपुर स्थित निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया।

विज्ञापन


बोलेरो ने पांचों को रौंद दिया
बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के 19 वर्षीय बिरंजन कुमार सहनी, केसरिया थाना के मलाही टोला गांव के रंजीत यादव, शिवहर के मंटू कुमार, सुमन कुमार, रामपुर थाना के डुमरी कर्सरी गांव के चंदन कुमार दिल्ली से छठ पूजा में अपने घर डीसीएम ट्रक से आ रहे थे। रास्ते में रविवार को महम्मदपुर थाने के गोपालपुर गांव स्थित चंदन पेट्रोलपंप के समीप एनएच 27 पर ट्रक खराब हो गया। इस कारण सभी मिलकर ट्रक को धक्का देने लगे। तब तक पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने पांच मजदूरों को रौंद दिया, जिससे सभी मजदूर घायल हो गये।
विज्ञापन


हादसे को बाद एनएच पर जाम
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बिरंजन कुमार एवं रंजीत यादव की मौत हो गयी। वहीं बोलेरो में सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। भीषण हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच-27 पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुख्य सड़क पर का अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed