Bihar News: घर से 300 मीटर दूर मिला युवक शव, परिजनों ने कहा- जहर देकर मार डाला
Saharsa News: बकरीद के भोज के बाद एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अनुसंधान शुरू कर दिया है।
विस्तार
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शनिवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है। युवक का शव उसके घर से महज 300 मीटर दूर स्थित नहर के करीब मिला है। शनिवार की रात पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 27 निवासी नरेश मोदी के 22 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। मृतक ड्राइवर का काम करता था।
ऋतिक के बहनोई विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि ऋतिक पिछले तीन साल से सिमरी बख्तियारपुर के रानी बाग निवासी तुफानी के यहां प्राइवेट ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। शनिवार को बकरीद के अवसर पर उसने परिजनों को जानकारी दी थी कि वह तुफानी के घर पर रात का भोजन करेगा। लेकिन सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने लगभग एक बजे फोन कर सूचित किया कि ऋतिक का शव लावारिस हालत में नहर के पास पड़ा मिला है।
अगले तीन दिन तक परेशान करेगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ सकता तापमान; इन जिलों में बारिश के आसार
मुंह से झाग निकल रहा था
पुलिस की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मुंह से निकल रहे झाग को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे जहर देकर मारा गया है। जांच में शरीर पर कोई गहरे जख्म नहीं मिले हैं, इसलिए परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने कहा कि अज्ञात शव मिला है। युवक की पहचान कर ली गई है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के स्पष्ट कारण सामने आ पाएंगे। मामले की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.