फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP Party bihar state extensive working committee samrat choudhary on mukesh sahni father case

Bihar: 'जीतन सहनी का हत्यारा लालू के ही परिवार का..', BJP कार्यसमिति की बैठक में सम्राट चौधरी का RJD पर निशाना

Thu, 18 Jul 2024 01:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jul 2024 01:45 PM IST
सार

Bihar News : बिहार प्रदेश भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की गुरुवार को पटना में हो रही बैठक में राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर हमला करते हुए कहा कि मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा भी लालू के परिवार का ही निकला।

विज्ञापन
Bihar News : BJP Party bihar state extensive working committee samrat choudhary on mukesh sahni father case
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव या उनके परिवार को अपराध पर बोलने का हक ही नहीं है। लालू प्रसाद यादव तो मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठकर संगठित अपराध का संचालन करते थे। इस समय बिहार में अपराध पर वह बोल रहे हैं या उनके परिवार के लोग बोल रहे हैं, लेकिन देखिए कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा कौन निकला? हत्या करने वाला उनके ही परिवार का निकला। सम्राट चौधरी गुरुवार को बिहार भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति के दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सम्राट चौधरी के शब्दों को हू-ब-हू पढ़िए
विस्तृत कार्यसमिति की सभा में सम्राट चौधरी ने कहा- "कुछ लोग बोलते हैं कि कानून का राज खत्म हो रहा है। अरे, उनको तो नैतिक अधिकार ही नहीं है। लालू जी या लालू जी के परिवार को बोलने का अधिकार है? क्या अधिकार है? लालू जी तो वैसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री रहते हुए अपने मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरे प्रदेश में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम करने का काम करते थे। आज बिहार में किसी भी स्तर पर कोई क्राइम होता है तो उसको 24 घंटे से 48 घंटे में पुलिस साफ कर देती है। आज देखिए, दो-तीन पहले एक नेता के पिताजी की हत्या हुई। हत्यारा कौन था? समझ गए हत्या करने वाला कौन था? उनके परिवार का लोग ही निकला। राज्य में अपराधियों का सिस्टम चलाने वाला कौन है? उसका नाम सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद है, दूसरा कोई नहीं हो सकता है। यह लालू जी बहुत चर्चा करते हैं बिहार के विकास की। पूछते हैं कि केंद्र की सरकार मदद क्या करती है? तो याद कीजिए जब राबड़ी देवी ने गांधी मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी से कहा कि हमारी सहायता कजिए तो उसी समय 4000 करोड़ रुपये का सहयोग किया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 2001 में 4000 करोड़ रुपये बिहार की सरकार को मिले, लेकिन 2005 तक एक रुपया खर्चा नहीं हुआ। वर्ष 2005 के बाद जब एनडीए में नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार की सरकार बनी, तब वह पैसा विशेष पैकेज के तौर पर खर्च किया गया। आज जो लालू प्रसाद विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा मांगते हैं, वह उस समय चुप रहते थे जब खुद केंद्र में रेल मंत्री थे। मुंह खोलते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम। वह भी तब, जबकि 2014 में नरेंद्र मोदी आए तो 125000 करोड़ का अतिरिक्त धन बिहार को दिया। आगे भी हमें पूर्ण भरोसा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और बिहार में जो विकास की गति है, उसे दोगुनी कर सकेंगे।

विज्ञापन


विनोद तावड़े के राहुल गांधी पर साधा निशाना
बिहार प्रभारी विनोद तावड़े एक मिनट तक लगातार ताली बजाने की बात से अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीट पर बढ़त की है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह ऐसे आए जैसे उनकी सरकार बन रही है। भाजपा को कभी सौ सीट से नीचे नहीं आई और कांग्रेस कभी सौ से ऊपर नहीं गई। विपक्ष की 22 पार्टियां एक साथ आई लेकिन भाजपा को रोक नहीं पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर नहीं मिली इन वरीय नेताओं को जगह
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एसके मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में शुरू हुई। इधर, इस बैठक में कोई भी राष्ट्रीय नेता भी शामिल नहीं हुए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली है। मंच पर भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के अलावा बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और सांसद के अलावा बड़े नेता मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed