फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP attacks Nitish government on cancellation of leave for teachers during Dussehra, Durga puja

Bihar News: दशहरा में शिक्षकों पर छुट्टी रद्द करने पर भाजपा का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- यह तानाशाही रवैया

Sat, 14 Oct 2023 07:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Oct 2023 07:19 PM IST
सार

 गया में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कहा कि यह तानाशाही रवैया है। सनातन के पर्व पर इस तरह का निर्णय उचित नहीं है। शिक्षा में सुधार चाहते है लेकिन बदलाव और सुधार किसी के आस्था पर चोट करके नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar News: BJP attacks Nitish government on cancellation of leave for teachers during Dussehra, Durga puja
भाजपा नेताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। अब नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा में शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने पर निशाना साधा है। गया में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कहा कि यह तानाशाही रवैया है। हिन्दुओं के पर्व पर इस तरह का निर्णय उचित नहीं है। शिक्षा में सुधार चाहते हैं तो बदलाव और सुधार किसी के आस्था पर चोट करके नहीं करनी चाहिए। प्रशिक्षण दे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें। कभी कृष्ण जन्माष्टमी पर छुट्टी रदद् तो दुर्गा पूजा पर रदद् की जाती है यह सुधार की प्रवृत्ति नही है। यह मंशा को दिखाता है। सुधार के नाम पर समस्या और झमेला खड़ा करते है। शिक्षकों को सिर्फ अपमानित करने का वातावरण बना रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे राजनीति करने वालों का बहिष्कार करना चाहिए
बिहार में फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर उतरने वाले लोगों के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि जिन जयचंदों की जमात अपने राष्ट्रवाद पर चोट करता है और देश के अंदर इतनी स्वतंत्रता जिन जयचंदों को मिली है। आतंकवादियो के पक्ष में भारत कभी खड़ा नहीं हुआ है। यह लोग देश के हितैषी नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोग तुष्टिकरण की राजनीति से चंद वोट को प्राप्त करने के लिए सत्ता में लोलुपता के कारण राष्ट्र को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे राजनीति करने वालों का बहिष्कार करना चाहिए। 
विज्ञापन


महागठबंधन के लोग जंगलराज से गुंडा राज में तब्दील करने में लगे हैं
विजय सिन्हा ने कहा कि वाराणसी, अयोध्या का स्वरूप कैसे बदला है और गया धाम जहां कई धर्मो का एक संगम स्थल बना है।इसका भी परिवर्तन करने की जरूरत है। महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में रेप और हत्या की घटना  बढ़ी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। बालू, दारू और जमीन माफिया अपनी समानांतर सरकार चला रहे हैं। सरकार में बैठे लोग इनके संरक्षक बने हैं जो भ्रष्ट्र मंत्री और विधायक के बारे में शिकायत की है। लोग जंगलराज से गुंडा राज में तब्दील करने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed