फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar's Dial 112 team will also patrol the National Highway, CM Nitish Kumar sent 38 vehicles

Bihar News: अब बिहार के हाईवे पर भी गश्त लगाएगी डायल 112 की टीम, सीएम नीतीश कुमार ने 38 वाहनों को किया रवाना

Wed, 30 Oct 2024 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Oct 2024 01:35 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम (ERSS) के डायल-112 जोड़ दिया है। यानी अब डायल 112 की गाड़ी शहर की गलियों में नहीं बल्कि राज्य के नेशनल हाईवे पर भी पेट्रोलिंग करेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar's Dial 112 team will also patrol the National Highway, CM Nitish Kumar sent 38 vehicles
सीएम नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अब बिहार के हाईवे पर यातायात व्यवस्था निर्बाध रहे। आपातस्थिति में जल्द से जल्द लोगों तक मदद पहुंचायी जा सके, इसके लिए बिहार सरकार ने कारगर उपाय कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम (ERSS) के डायल-112 जोड़ दिया है। यानी अब डायल 112 की गाड़ी शहर की गलियों में नहीं बल्कि राज्य के नेशनल हाईवे पर भी पेट्रोलिंग करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार दोपहर  01 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


आपातकालीन परिस्थिति में इन वाहनों को अविलम्ब भेजा जा सके
मुख्यमंत्री ने राजमार्ग गश्ती वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। बता दें कि इन राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम (ERSS) के डायल-112 के सम्बद्ध किया गया है ताकि आपातकालीन परिस्थिति में इन वाहनों को घटनास्थल पर अविलम्ब भेजा जा सके। साथ ही प्रभावी कार्रवाई हेतु इस पर लगे उपकरणों के माध्यम से वाहन अथवा नियंत्रण कक्ष से केन्द्रीकृत समाधान का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जिले में वारदात को अंजाम देकर भागने वालों पर भी नजर
कई बार अपराध वारदात को अंजाम देकर एनएच के रास्ते दूसरे जिले या दूसरे राज्य में फरार हो जाते हैं। हाईवे पर गश्ती करने वाली डायल 112 की टीम की नजर इन अपराधियों पर भी रहेगी। इतना ही नहीं किसी बड़े हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालकों पर  डायल 112 की टीम पैनी नजर रहेगी। वाहन पर लगे विशेष यंत्र गाड़ियों की स्पीड पर भी निगरानी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed