फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police shocked to see amity university patna bca student suicide in hostel in rupspur

Bihar : पटना में एमिटी यूनिवर्सिटी के BCA छात्र ने हॉस्टल में फंदे से झूल जान दी, लैपटॉप खोने के बाद परेशान था

Fri, 08 Dec 2023 12:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Dec 2023 12:29 AM IST
सार

Bihar : राजधानी में एमिटी यूनिवर्सिटी के BCA छात्र ने हॉस्टल में फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया। अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police shocked to see amity university patna bca student suicide in hostel in rupspur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के छात्रावास में रह रहे BCA के एक छात्र ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। छात्र की पहचान आरा निवासी शिवम कुमार (22) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


एमिटी यूनिवर्सिटी का था छात्र 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रूपसपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम कुमार रूपसपुर स्थित हाईटेक छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। वह एमिटी यूनिवर्सिटी से BCA की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को कॉलेज से लौटने के बाद  शिवम कुमार अपने कमरे में चला गया और फिर अंदर ही रह गया। काफी देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तब पास के कमरे में रहने वाले छात्रों ने उसके दरवाजे पर जाकर उसको आवाज लगाईं लेकिन अंदर से फिर कोई जवाब नहीं मिला। इस बात को लेकर उसके मित्र किसी अनहोनी होने की शंका से सशंकित होकर इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना की पुलिस छात्रावास पहुंची और फिर दरवाजा तोड़वाया। कमरा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गये। लोगों ने देखा कि शिवम का शव पंखे से लटका हुआ है। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


आत्महत्या के कारण फ़िलहाल स्पष्ट नहीं 
शिवम ने ख़ुदकुशी क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन रूपसपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मिली जानकारी के मुताबिक शिवम कुमार स्वभाव से थोड़ा गुस्सैल था। अभी दो दिन पहले शिवम कुमार का लैपटॉप कहीं खो गया था, जिसको लेकर वह काफी परेशान था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पटना पहुंचने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। पुलिस फिलहाल वहां आसपास रहने वाले छात्रों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed