फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: bihar police searching for BJP party ex minister daughter in law love affair with staff, wife shot

Bihar : फिल्म 'एतराज' की रीयल कहानी बिहार में! बॉस की भूमिका में पूर्व मंत्री की बहू; किसे बनाया निशाना?

Mon, 22 Jul 2024 06:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 Jul 2024 06:59 PM IST
सार

Bihar News : अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की फिल्म 'एतराज' की पटकथा पर अगर आपको भरोसा नहीं तो बिहार की इस असल कहानी को पढ़िए। इस कहानी में महिला बॉस की भूमिका में एक पूर्व मंत्री की बहू है। लेकिन, यह बॉस फिल्म वाली से दो कदम आगे ही है।

विज्ञापन
Bihar News: bihar police searching for BJP party ex minister daughter in law love affair with staff, wife shot
गिरफ्तार शूटर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक शूटर की गिरफ्तारी बिहार पुलिस ने दिखाई। शूटर पर एक महिला को गोली मारने का आरोप है। शूटर ने जो कहानी बताई, इसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस ने मीडिया से बात की। जो बातें सामने आईं, उसे बॉलीवुड की फिल्म 'एतराज' की पटकथा पर आपका भी यकीन बढ़ जाएगा। शूटर ने बताया कि  उसे महिला पर जानलेवा हमले के लिए बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के एक पूर्व मंत्री की बहू ने पैसे दिए थे। इसके साथ ही उसने यह भी जानकारी दी कि उसकी गोली से घायल महिला पूर्व मंत्री की बहू के शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी है। उस कर्मचारी के प्यार में पागल बहू ने उसकी पत्नी को रास्ते से हटाने का ठेका दिया था। पकड़े गये शूटर ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए योजना दस लाख में डील हुआ था।

विज्ञापन


क्या है मामला 
 25 जून को मुज़फ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र स्थित बेला के इंडस्ट्रियल एरिया में कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति वर्मा को बाइक सवार तीन अपराधियों ने दनादन चार गोलियाँ मारी। अपराधियों को लगा कि वह मर चुकी है, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और इस तरह उसकी जान बच गई। अब घटना के 27 दिनों बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंत्री की बहू रूपा शर्मा को साजिशकर्ता के रूप में चिन्हित किया है।  हालांकि वह अभी फरार है।
विज्ञापन


कितना में हुआ था सौदा तय 
पकड़े गए शातिर बदमाश ने खुलासा किया है कि हत्या की सुपारी रूपा शर्मा ने अपने ही एजेंसी में काम करनेवाले दो कर्मियों के माध्यम से दी थी। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक कर्मी ने शूटर को ₹3.5 लाख रुपए अग्रिम भुगतान किया था जबकि पूरी घटना को करने के लिये ₹10 लाख रुपए में सौदा तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जानिए इस कहानी के किरदारों को 
इस कहानी में चार किरदार हैं। मुख्य किरदार भाजपा के पूर्व मंत्री की बहु रूपा शर्मा है। दूसरा किरदार संस्कृति वर्मा, तीसरा किरदार संस्कृति का पति आर्यन और चौथा किरदार शूटर है। अब सारे किरदारों की भूमिका को समझिये। संस्कृति वर्मा के पति आर्यन पूर्व मंत्री की बहु के द्वारा चलाए जा रहे कार के शो रूम के एजेंसी में कई सालों से कार्यरत थे। पुलिस का कहना है कि एजेंसी की मालकिन रूपा शर्मा, संस्कृति वर्मा के पति आर्यन को पसंद करती थी। हालांकि आर्यन का कहना था कि यह एक तरफ़ा प्यार था, जिसके लिए मैं कभी राजी नहीं था। आर्यन का यह भी कहना था कि रुपा शर्मा मुझ पर रोमांस करने का दवाब बनाती थी, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था। इसी वजह से उसने गुस्स्से में आर्यन को अपने एजेंसी से बाहर निकाल दिया। वह तब तक यही मान रही थी कि नौकरी छूटने के बाद आर्यन वापस नौकरी पाने के लिए रूपा के पास लौट आएगा और फिर रूपा के मन की बात पूरी हो जायेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

Bihar News: bihar police searching for BJP party ex minister daughter in law love affair with staff, wife shot
सीसीटीवी में कैद हुआ हत्या करते हुए तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

फिर बनी दूसरी योजना 
पहली योजना फेल होने पर रूपा ने दूसरी योजना बनाई। यह योजना काफी खतरनाक था। अब रूपा ने अपने गुर्गों को सुपारी देकर संस्कृति वर्मा को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। इस खतरनाक योजना में पहले उसने अपने स्टाफ को चुना और फिर उन स्टाफ ने कुछ अन्य शूटरों को हायर किया। अब तारीख भी तय हो गई। तारीख 25 जून को निर्धारित की गई। उस दिन जब संस्कृति वर्मा अपने ऑफिस जा रही थी तभी बेला औद्योगिक क्षेत्र के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने ताबड़तोड़ उसपर चार गोलियां दाग दी। हालांकि संस्कृति को तीन गोली लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद वह ठीक हो गई। 

Bihar News: bihar police searching for BJP party ex minister daughter in law love affair with staff, wife shot
एसएसपी से मिलने पहुंची पीड़िता अपनी मां के साथ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

एसएसपी से लगाई थी गुहार 
विगत एक सप्ताह पहले संस्कृति अपनी मां के साथ एसएसपी से मिलने पहुंची और घटना में शामिल उन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाया। एसएसपी से मिलने के बाद पुलिस फिर जगी और घटनास्थल सहित अन्य सीसीटीवी, वैज्ञानिक जांच, रूपा शर्मा के कॉल डिटेल्स आदि को खंगालते हुए शूटर सहित चार अपराधियों को दबोच लिया। हालांकि एसएसपी का कहना है कि इस घटना में लगभग तीन से चार अपराधी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही इस कहानी के मुख्य किरदार यानी मुख्य आरोपी रूपा शर्मा फरार हैं। पुलिस उन्हें भी बहुत बेचैनी से खोज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed