{"_id":"67503eb594e0c959560dd4ed","slug":"bihar-news-bihar-police-recovered-55-bottle-foreign-liquor-from-luggage-of-vip-women-in-shekhpura-bihar-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : महिला दिख रही थी वीआईपी, साथ ले जा रही अटैची खुली तो पुलिस का शक निकला सही; निकलीं 55 बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : महिला दिख रही थी वीआईपी, साथ ले जा रही अटैची खुली तो पुलिस का शक निकला सही; निकलीं 55 बोतलें
Wed, 04 Dec 2024 05:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:06 PM IST
सार
उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक महिला शेखपुरा जंक्शन पर ईएमयू ट्रेन से एक अटैची में भारी मात्रा में शराब लेकर आ रही है। जब उत्पाद पुलिस शेखपुरा जंक्शन पर पहुंची तो दिखने में एक वीआईपी महिला पर शक हुआ। इसके बाद जब उसकी तलाश ली गई तो सब लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला तस्कर को शराब की खेप के साथ पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में शराबबंदी कानून होने के बावजूद शराब तस्कर शराब की तस्करी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। साथ की तस्करी करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। एक बार फिर शेखपुरा में शराब तस्करों ने शराब की तस्करी करने के लिए एक गजब तरीका अपनाया। दरअसल शेखपुरा जिले के उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक महिला किउल-गया रेलखंड पर स्थित शेखपुरा जंक्शन पर ईएमयू ट्रेन से एक अटैची में भारी मात्रा में शराब लेकर आ रही है। जब उत्पाद पुलिस शेखपुरा जंक्शन पर पहुंची तो दिखने में एक वीआईपी महिला पर शक हुआ, जो हाथ में अटैची लिए हुई थी। लेकिन, उत्पाद पुलिस को भी डर था कि यदि कुछ नहीं निकला तो क्या जवाब देंगे।
विज्ञापन
महिला भड़क उठी और चिल्लाने लगी
किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला पुलिस के सहारे महिला को रोका और अटैची खोलकर दिखाने को कहा, जिस पर महिला भड़क उठी और चिल्लाने लगी। जिस कारण शेखपुरा जंक्शन पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की कड़ाई की और जबरन उसका अटैची खोला तो पुलिस के साथ-साथ भीड़ की भी आंखें फटी रह गई, क्योंकि अटैची में शराब को छिपा रखा था। जिसे पुलिस अपने साथ उत्पाद थाना लेकर आई।
विज्ञापन
बड़ी अटैची में कुल 57 बोतलें थी
विदेशी शराब जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला तस्कर वीआईपी बनकर शराब की तस्कर कर रही है। इसी सूचना के आलोक में महिला की अटैची की तलाशी ली गई तो उसमें विदेशी शराब की कुछ 57 बोतलें मिलीं। उन्होंने कहा कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम खुशबू कुमारी बताई तथा वह शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना के ढकनियाँ पोखर निवासी अनोज प्रसाद की पत्नी है। महिला ने आगे बताया कि वह पश्चिम बंगाल से शराब लाती थी, महिला होने के कारण उस पर कोई शक भी नहीं करता था। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि महिला व उसके पति का हिस्ट्री खंगाली जा रही है। फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन