फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police lathi charged on United Kisan Morcha Central Trade Union protesting in Bhagalpur.

Bihar News : प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चटकायी लाठियां, कई लोग गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 04:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 26 Nov 2024 04:11 PM IST
सार

Bihar : अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां पुलिस पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गेट के आगे से हटाने लगी। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police lathi charged on United Kisan Morcha Central Trade Union protesting in Bhagalpur.
ऐसे करती है भागलपुर की पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। घटना तिलका मांझी थाना क्षेत्र के समाहरणालय के मुख्य गेट के पास की है। पुलिस ने संगठन के चार सदस्य को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने किया लाठीचार्ज 
घटना के संबंध में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भागलपुर समाहरणालय के मुख्य गेट के समीप अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां पुलिस पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गेट के आगे से हटाने लगी। कार्यकर्ताओं ने जब इस बात का विरोध किया तब पुलिस उनलोगों को जबरदस्ती वहां से हटाने लगी। पुलिस के द्वारा जबरदस्ती किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें ककई कार्यकर्ता चोटिल हो गये। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और खेत मजदूर संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed