फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar police investigation three brokers of robber bride arrested in Gaya absconded after marriage

Bihar News : बिहार में फिर चर्चा में है लुटेरी दुल्हन, सात फेरे लेकर पहुंची मॉल; रुपया लेकर हो गई फुर्र

Fri, 27 Sep 2024 10:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Sep 2024 10:03 PM IST
सार

Bihar : बिहार के एक शहर में फिर लुटेरी दुल्हन ने एक शख्स को लूट कर फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar police investigation three brokers of robber bride arrested in Gaya absconded after marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार इन दिनों खुब चर्चा में है। कभी नदी से शराब की खेप तो कभी कुआं से कारतूस उगलने लगता है। लेकिन इस बार लूटेरी दुल्हन की कहानी सामने आई है। आज गया पुलिस ने लूटेरी दुल्हन के गैंग के तीन दलालों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने बीते एक माह पहले यूपी के एक शख्स को बेवकूफ बनाकर नकली शादी के दो घंटे के अंदर नई नवेली दुल्हन एकाउंट खाली कर फरार हो गयी। इस दुल्हन से शादी करने के बाद दूल्हा बेहद खुश हुआ था। उसे लग रहा था कि अब रोजाना सुबह-सुबह गर्मा-गर्म चाय मिलेगी और दोनों समय गर्म खाना भी मिलेगा। लेकिन उसकी यह खुशी महज चंद घंटे तक ही कायम रह पाई। कुछ ही देर में दुल्हन ने रंग दिखा दिया और वह शख्स के पैसा लेकर फरार हो गई। यह पूरा मामला गया शहर के कोतवाली थाना की है।
विज्ञापन


फोन पर फंसाया, फिर की शादी 
 बिहार के गया जिले में यूपी का रहने वाला महेंद्र कुमार नौकरी और रोजगार के सिलसिले में शहर के पहाड़पुर 5 नंबर गेट के समीप किराए के मकान में रह रहा था। रोजाना रोजगार की तलाश में इधर-उधर घुमते रहता था। एक दिन अचानक उसके मोबाइल फोन पर किसी शख्स का फोन आया। कुछ देर बाद यूपी के युवक को शादी करने का प्रस्ताव दिया। 30 वर्षीय महेंद्र कुमार भी कुंवारा था तो वह शादी करने का मन बना लिया। उस व्यक्ति ने कहा 22 वर्षीय जुली कुमारी से शादी कराने की सलाह दी। गैंग के सदस्यों ने बताया लड़की के परिजन भी तैयार है। युवक भी तैयार हो गया। बातचीत के दौरान शादी की तिथि भी तय हो गई। शादी तय होने के बाद जूली भी उससे बात करने लगी। उसके बाद दोनों 25 सितंबर को गया कोर्ट में शादी कर ली। शादी के दौरान लूटेरी दुल्हन के नकली माता-पिता और लोग भी शामिल हुए। उस समय तक महेंद्र कुमार को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह समझ रहा था, अब उसकी शादी हो गई है। कोर्ट से शादी के बाद दुल्हन पति से शाॅपिंग के लिए जिद करने लगी। नई नवेली दुल्हन को मना कैसे करता शहर के एक मॉल में ले गया। जहां दुल्हन ने 9 हजार रूपया का सामान की खरीदारी किया। उसके बाद कुछ सामान खरीदने के लिए 20 हजार रूपया नगद की मांग किया। दुल्हन के हाथों में पैसा मिला,उसके बाद चकमा देकर लूटेरी दुल्हन फरार हो गई।
विज्ञापन


 

Bihar News: Bihar police investigation three brokers of robber bride arrested in Gaya absconded after marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पांच लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर 
पीड़ित दूल्हा महेंद्र कुमार ने कोतवाली थाना में दुल्हन सहित 5 लोगो के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराया गया।जिसमे दुल्हन जुली कुमार, परैया का रहने वाला रंजीत पासवान, नरेश मांझी, खटकाचक का रहने वाला लाला और बाराचट्टी की समुंद्री देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

आठ घंटे के अंदर तीन गिरफ्तार 
इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पीड़ित महेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने के 8 घंटे के बाद नरेश मांझी, रंजीत पासवान और समुंद्री देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लूटेरी दुल्हन जुली कुमारी और लाला फरार है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महेंद्र कुमार उत्तरप्रदेश के जालौन जिला का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed