फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News Triple Murder in Saran Bihar Police Investigate Family Killing Linked to Love Affair

Bihar News: अब बिहार में तिहरा हत्याकांड; सारण में दो लड़कियों के साथ उनके पिता की हत्या, मां की हालत गंभीर

Wed, 17 Jul 2024 08:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jul 2024 08:35 AM IST
सार

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि परिवार के तीन लोगों के हत्या हुई है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्पीडी ट्रायल के तहत दोनों को सजा दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Crime News Triple Murder in Saran Bihar Police Investigate Family Killing Linked to Love Affair
घायल महिला का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के 24 घंटा अंदर अब बिहार में तिहरा हत्याकांड हो गया। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गांव में अपराधियों ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मंगलवार देर रात्रि करीब दो बजे अपराधियों ने पिता और उनकी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही अपराधियों ने मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन

 

घटना सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन इस मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से दूर कुआं से चाकू जब्त कर लिया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि तीन लोगों के हत्या हुई है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्पीडी ट्रायल के तहत दोनों को सजा दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन


मैं किसी तरह जान बचाकर भाग निकली
घायल शोभा देवी द्वारा बताया गया है कि लगभग दो बजे रात्रि को दो युवक मुंह को कपड़े से बांध कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे मेरे पति तारकेश्वर सिंह और मेरी दो पुत्रियों (15 वर्षीय चांदनी कुमारी और 13 वर्षीय आभा कुमारी) को सोए अवस्था में ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। अपराधियों ने मुझे भी चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। लेकिन, घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने के कामयाब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सारण पुलिस ने शोभा देवी के बयान पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला निवासी संतोष कुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रौशन जबकि सुनील राम के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को सारण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। साथ ही इन दोनों के हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म भी मिला है। इसके अलावा खून से सने कपड़े भी मिले हैं। इसे फॉरेंसिंक जांच के लिए जब्त किया गया है। 


कुछ दिन पहले ही रोशन ने दी थी धमकी
बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया सुधांशु कुमार उर्फ़ रोशन और चांदनी कुमारी के बीच काफी दिन पहले प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन फिलहाल कुछ दिनों से दो के बीच बातचीत हम बंद हो गई थी। कुछ दिन पहले ही सुधांशु कुमार उर्फ रौशन द्वारा घर पर जाकर धमकी दी गई थी। इसके बाद तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करा दी गई है ताकि किसी तरह का कोई बवाल नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed