{"_id":"66cdbb3bb49eb82a210f27a4","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-middle-aged-man-beaten-to-death-in-jehanabad-hindi-news-bihar-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बदमाशों ने अधेड़ की पीट-पीटकर की हत्या, पंचायत कर लौटने के क्रम में घेरकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बदमाशों ने अधेड़ की पीट-पीटकर की हत्या, पंचायत कर लौटने के क्रम में घेरकर किया हमला
Tue, 27 Aug 2024 05:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 27 Aug 2024 05:10 PM IST
सार
Bihar : बिहार में बदमाशों ने एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद परिजनों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जहानाबाद में बदमाशों ने एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव की है। मृतक की पहचान गया जिले के बेला निवासी मुखिया कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पंचायत से लौटने के दौरान हुआ हमला
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखिया कुमार जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के नादियावा गांव में शादी को लेकर पंचायती करने के लिए अपने कुछ लोगों के साथ आये थे। जब पंचायती नहीं हुआ तो वह ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाये बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया । गया मेडिकल कॉलेज से भी हालत नहीं सुधरी तो वहां से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन पटना पहुँचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन